ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिसमस के दौरान घर पर बनाकर खाए केक, आसान है इनकी रेसिपी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्रिसमस के दौरान घर पर बनाकर खाए केक, आसान है इनकी रेसिपी…

By Sonu Sahu
Published: December 18, 2022
Share
SHARE

क्रिसमस आने वाला है और ज्यादातर लोग इस दिन को केक काटकर उत्सव के रूप में मनाते हैं। हालांकि, अगर आप हमेशा बाहर से केक मंगवाते हैं तो इस बार क्यों न इसे घर पर बनाने की कोशिश की जाए? यकीन मानिए यह काम इतना भी मुश्किल नहीं है। आइए आज पांच तरह के क्रिसमस केक की रेसिपी जानते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बहुत ही आसान होगें।

Contents
  • आटा केक
  • मिल्क केक
  • मसाला चाय केक
  • सूजी केक
  • खजूर, अखरोट और काजू का केक

आटा केक

सबसे पहले एक कटोरे में आटा, गुड़, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और सोडा बाइकार्बोनेट मिलाएं। अब एक दूसरे कटोरे में योगर्ट और मक्खन मिलाकर ब्लेंड करें। फिर गीली और सूखी सामग्रियों को आपस में मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को एक घंटे के लिए बेक करके गरमगरम परोसें। इस केक के स्वाद का मजा शाम को चाय के साथ या रात के खाने के बाद मिठाई के रूप में भी लिया जा सकता है।

मिल्क केक

सबसे पहले मिल्क पाउडर और थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर एक तरफ रख दें। अब एक कढ़ाई में दूध, घी, चीनी, एक चुटकी फिटकरी या फिटकरी और दूध पाउडर का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं। लगभग 25 मिनट तक लगातार चलाते हुए इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद इसे एक प्लेट में डालकर इस पर चांदी का वर्क लगाएं और ठंडा होने पर टुकड़ों में काटकर परोसें।

मसाला चाय केक

सबसे पहले दूध को उबालकर इसमें चायपत्ती, दालचीनी, कद्दूकस की हुई अदरक और लौंग मिलाएं। जब चाय बन जाए तो इसे छानकर अलग रख लें। अब एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा समेत इलायची पाउडर मिलाएं। एक दूसरे कटोरे में योगर्ट, मक्खन और चीनी मिलाकर फेंटे। फिर इसमें मैदे वाला मिश्रण और चाय डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को 30-35 मिनट तक बेक करके परोसें।

सूजी केक

सबसे पहले चीनी, घी और दूध को मिक्सी में फेंटे। अब इसे एक कटोरे में वनिला एसेंस और योगर्ट के साथ डालकर फेंटे। फिर इसमें सूजी और बेकिंग पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को केक टिन में डालें और टिन को प्रेशर कुकर में नमक के साथ रखकर बेस पर वायर रैक रखें। बिना सीटी के 45-50 मिनट तक इस केक को पकाने के बाद खाएं।

खजूर, अखरोट और काजू का केक

सबसे पहले तीन घंटे पानी में भीगे खजूर और अखरोट को एक साथ ब्लेंड करें। फिर बटर पेपर लगे केक टिन में मिश्रण को डालकर कुछ देर फ्रिज में रखें। इसके बाद काजू, मेपल सिरप, नारियल तेल, नींबू का रस और लेमन जेस्ट को एक साथ ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को खजूर और अखरोट के मिश्रण पर फैलाएं और तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अंत में इस केक पर कुछ बेरीज लगाकर इसे परोसें।

Big News : देश को मिली पहली वाटर मेट्रो, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, केरल को पहली वंदेभारत की भी सौगात
Breaking : सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, अरुणाचल प्रदेश को एक दिन में दो बार किया ऑलआउट, दर्ज की बड़ी जीत
Breaking news : भिलाई तीन में दिन दहाड़े महिला से लूट, 4 लाख रुपए लूट कर ले गए बदमाश
अमित शाह ने रद्द कीं महाराष्ट्र की रैलियां, अचानक दिल्ली लौटे, मणिपुर में बड़े ऐक्शन की तैयारी?
देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड ‘डेनेक्स’ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेजिस्टेंस ट्रेनिंग: ये है इस वर्कआउट के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें…
Next Article राजनांदगांव में CWC मेंबर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे.. जानिए हत्या की वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?