भिलाई। रविवार की सुबह भिलाई तीन की सड़क खून से रग गई। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। दोनों की मामले पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हैं। दोनों ही हादसे चरोदा जीआरपी चौकी के पास हुए हैं। वहीं हादसे में बाइक सवार एक युवक की हलत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों ही मामलों में वाहन चालक फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी चौकी चरोदा के पास रविवार सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजनांदगांव के उरई डबरी गांव निवासी ठाकुर प्रसाद साहू (52) की मौत हो गई। वह अपनी बाइक सीजी 08 एएल 6876 से रायपुर की ओर जा रहा था। उसके साथ एक युवक भी मौजूद था जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुछ दूरी पर मिला एक और शव
रविवार को ही जीआरपी चौकी से कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर के पास खून से लथपथ शव मिला। बाइक सवार युवक सीजी 07 बीपी 2594 में सवार होकर रायपुर से भिलाई की ओर आ रहा था। युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।




