ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काम पर नहीं आ रहा था डेयरी का कर्मचारी, घर से बुलाकर संचालक ने की पिटाई, अस्पताल में मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

काम पर नहीं आ रहा था डेयरी का कर्मचारी, घर से बुलाकर संचालक ने की पिटाई, अस्पताल में मौत

By Mohan Rao
Published: December 15, 2022
Share
सांकेतिक फोटो- मर्डर
SHARE

बिलासपुर। जिले में एक डेयरी कर्मचारी की उसके संचालक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल कर्मचारी कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था जिससे संचालक काफी नाराज था। अपने अन्य कर्मचारी के साथ घर गया और बाहर बुलाकर उससे मारपीट की। पिटाई से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डेयरी संचालक व उसका दूसरा कर्मी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है। यहां के दीनदयाल कॉलोनी में कमलेश कश्यप नाम का शख्स डेयरी चलाता है। डेयरी में काम करने वाले मुंगेली निवासी पतिराम यादव तबीयत ठीक नहीं होने से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर चला गया था। कई दिनों से काम पर नहीं लौटा संचालक कमलेश नाराज हो गया। इसके बाद वह अपने एक साथी के साथ उसके गांव पहुंच गया। उसके घर से बुलाकर डेयरी लाने लगा। इस बीच उसने पतिराम की बेदम पिटाई की।

बताया जा रहा है कि डेयरी संचालक पतिराम को पीटते-पीटते डेयरी तक लेकर पहुंचा था। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद संचालक ने उसे सिम्स में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी फारार हो गए। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

राष्ट्रीय कांग्रेस का महाधिवेशन रायपुर में, जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल
मारपीट कर रहे युवकों को लोगों दौड़ाया तो थाने में जाकर ली शरण, गुस्साए लोगों ने आरोपियों की दो दुपहिया पर लगा दी आग
असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट…. सभी पंचायतों में उपलब्ध कराये गये हैं पल्स आक्सीमीटर…. स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं ग्रामीण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
Next Article प्रेमिका से छुटकारा पाने शादीशुदा प्रेमी ने की युवती की हत्या, लाश छिपाया ऐसी जगह, एक सप्ताह तक नोच-नोचकर खाते रहे जानवर प्रेमिका से छुटकारा पाने शादीशुदा प्रेमी ने की युवती की हत्या, लाश छिपाया ऐसी जगह, एक सप्ताह तक नोच-नोचकर खाते रहे जानवर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?