ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संवरने लगा घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चों का भविष्य, बाल जतन अभियान के तहत बच्चे पहुंच रहे स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

संवरने लगा घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चों का भविष्य, बाल जतन अभियान के तहत बच्चे पहुंच रहे स्कूल

By Mohan Rao
Published: December 13, 2022
Share
SHARE

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के उत्तर-पश्चिम में स्थित सीमावर्ती नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चों की बे-रंग जिन्दगी में रंग भरने और उनके अंधकारमय भविष्य को रोशन करने का प्रयास अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित बाल जतन अभियान के अंतर्गत तीन बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराकर उनके शिक्षा-दीक्षा का प्रबंध सुनिश्चित किया गया है।

कलेक्टर पीएस ध्रुव ने बताया कि बीते 20 दिनों से जिले में इस अभियान के तहत घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चों के सर्वेक्षण में 10 और बच्चे मिले है, जिनका दाखिला 15 दिसंबर को उनके रहवास के समीप के स्कूलों में कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन बच्चों के लिए पुस्तक-कॉपी, बस्ता, यूनिफार्म एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का प्रबंध जिला प्रशासन ने किया है।

गौरतलब है कि कलेक्टर पीएस ध्रुव के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बाल जतन अभियान 19 नवंबर से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत दस वर्षीय प्रिंस पनिका एवं कुमारी तनीषा का कक्षा चौथी में तथा 11 वर्षीय बालक कान्हा कुमार कौशिक का दाखिला कक्षा पांचवी में शासकीय प्राथमिक शाला बड़ाबाजार में कराया गया है। यह तीनों वार्ड क्रमांक 19 टिकरापारा चिरमिरी के रहने वाले है।

कलेक्टर पीएस ध्रुव ने बाल जतन अभियान के तहत प्रवेशित तीनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का हाल जानने आज आकस्मिक रूप से चिरमिरी स्थित प्राथमिक शाला बड़ाबाजार पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने की समझाईश दी। कलेक्टर ने प्रिंस पनिका से अंग्रेजी में उसका नाम पूछा, जिसका बिना झिझक उसने उत्तर दिया माय नेम इज प्रिंस पनिका। कलेक्टर ने इस पर प्रसन्नता जतायी और उसे शाबाशी देते हुए उपहार स्वरूप प्रिंस पनिका को पेन प्रदान किया।

कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 13 घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चे सर्वेक्षित हुए है, जिनमें से तीन का दाखिला करा दिया गया है। अभी 15 दिसंबर को कुमारी मुस्कान, कुमारी आर्या, शिवा, प्रिंस, कुमारी नीतू, कुमारी आरती, कुमारी मनीषा आदि का एडमिशन कराया जाएगा। इन बच्चों को पालकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूल भेजने की समझाईश भी दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रवेशित बच्चों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सप्ताह में एक दिन अधिकारी इन बच्चों के अध्ययन की जानकारी लेकर मूल्यांकन चार्ट भी तैयार कर रहे हैं।

वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों का आगमन… विदेशी फूलों से सजा मां का दरबार
हादसे में कट गए दोनों पैर, डॉक्टरों ने बचा ली जान…. सीएम सहायता योजना से मिले थे 10 लाख रुपए
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-1 ने केक काटकर मनाया सीएम बघेल का जम्मदिन
मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
एक्ट्रेस श्रीमुखी का दिलकश अंदाज बना देगा दीवाना, एकरिंग के जरिए भी करती है लोगों का मनोरंजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवती के साथ दरिंदगी, नग्न हालत में पड़ी मिली लाश, हत्यारे ने बाल नोचा, एक हाथ उखाड़ा, बेटी की लाश देख चीख पड़ा पिता, फफक पड़े लोग युवती के साथ दरिंदगी, नग्न हालत में पड़ी मिली लाश, हत्यारे ने बाल नोचा, एक हाथ उखाड़ा, बेटी की लाश देख चीख पड़ा पिता, फफक पड़े लोग
Next Article Video : मिलिए छत्तीसगढ़ की इस होनहार से, चार साल की उम्र और कमाल का नॉलेज… IPS काबरा ने शेयर किया वीडियो

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?