गांधीनगर. गुजरात में भाजपा ने जीत का नया कीर्तिमान बनाया है। भाजपा ने 182 सीटों वाले गुजरात विधानसभा की 157 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, मोदी के मुख्यमंत्री रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में भाजपा के नए सीएम शपथ लेंगे।
कांग्रेस मात्र 16 सीटों पर सिमटी
गुजरात में 182 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस महज 16 सीटों पर सिमटकर रह गई है। वहीं प्रचार के दौरान जीत का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी के हाथ भी निराशा लगी है। यहां आम आदमी पार्टी केवल चार सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है वहीं अन्य के खाते में भी चार सीट आई है। गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को 61 सीटों का नुकसान हुआ है।
इस बार कम हुई है वोटिंग
गुजरात में सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती की गई। इसके बाद इवीएम से काउंटिंग शुरू हुई। राज्य में इस बार दोनों फेज में 64.3त्न वोटिंग हुई। यह पिछली बार के 69.2त्न से करीब 5त्न कम है। बीते पांच में से तीन चुनाव में वोट प्रतिशत गिरने पर भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को फायदा हुआ है। हालांकि, 2012 के चुनाव में वोटिंग 13त्न बढऩे के बावजूद भाजपा को दो सीटों का घाटा हुआ था।

गुजरात में शुरुआती रूझान
कुल सीट- 182
भाजपा- सीट- 157
कांग्रेस- सीट- 16
आप-सीट- 5
अन्य-सीट-4




