बिलासपुर. भाजपा नेत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जिले के रतनपुर में स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। यहां उन्होंने मां महामाया मंदिर में माता के दर्शन किए है और जनता की सुख समृद्धि की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उमा भारती सड़क मार्ग से अमरकंटक से सीधे रतनपुर पहुंची थीं। सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में उन्होंने विधि विधान से पूजा कर माता के दर्शन किए।
मौजूद रहे कई भाजपा कार्यकर्ता
उमा भारती ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में पहले तो दर्शन किए इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे। मंदिर समिति ने उमा भारती को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।




