ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी, भावी डॉक्टरों ने शव के लिए ली शपथ, जानिए क्यों निभाई अनोखी परंपरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiEducationNews

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी, भावी डॉक्टरों ने शव के लिए ली शपथ, जानिए क्यों निभाई अनोखी परंपरा

By @dmin
Published: December 7, 2022
Share
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी, भावी डॉक्टरों ने शव के लिए ली शपथ, जानिए क्यों निभाई अनोखी परंपरा
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी, भावी डॉक्टरों ने शव के लिए ली शपथ, जानिए क्यों निभाई अनोखी परंपरा
SHARE

भिलाई . शासकीय चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में MBBS के पहले बैच की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। काउंसलिंग के जरिए आए 166 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने मंगलवार को वाइट कोट सेरेमनी में हिस्सा लिया। समाज और मरीजों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की शपथ ली। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निरीक्षण के बाद सीएम मेडिकल कॉलेज को 200 सीटों पर प्रवेश की मान्यता दी गई, जिसमें से अभी तक 166 एडमिशन हो गए। शेष विद्यार्थियों का प्रवेश जारी काउंसलिंग से हो रहा है।

निभाई अनोखी परंपरा
इस अवसर पर विशिष्ट परम्परा निभाई गई जिसे कैडेवरिक ओथ कहते हैं, जिसमें हर चिकित्सा छात्र को उस शव के लिए एक शपथ लेनी होती है, जिसके विच्छेदन कर डॉक्टर्स शरीर रचना एवं सर्जरी का प्रशिक्षण लेंगे। डॉ. क्षीर सागर ने छात्रों को कैडेवरिक वोथ दिलवाई। डॉ. रोली चंद्राकर ने एक मार्मिक कविता से छात्रों को अभिभूत किया। जिसमें ये बताया गया कि वो शव जिसका विच्छेद कर वे कुशल चिकित्सक बनेगें, उनसे कह रहा है कि जब मैंने इस शव विच्छेदन में प्रवेश लिया तो मैं सम्पूर्ण था।

अब आप सब मेरे अंग प्रत्येकांगों को चीर फाड़कर मेरी हड्डियों को हथेलियों से तोड़कर मेरे दिल दिमाग और फेफड़ों को मेरे शरीर से विलग कर चिकित्सकीय ज्ञान लेंगे। और मेरा अस्तित्व इन चिकित्सा छात्रों के प्रशिक्षण में विलीन हो जाएगा। मैं उन्हें सब सिखाने आया हूं, और बदले में उनसे आशा करता हूं कि वे बहोत कुशल चिकित्सक बनेंगे और रोगियों की चिकित्सा कर अपना अपने परिवार, प्रदेश व देश का मान बढ़ाएंगे।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
नए बैच के इस कार्यक्रम के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर, शरीर रचना विभाग के आचार्य डॉ. दिलीप क्षीर सागर, डॉ. रोली चंद्राकर, डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, अनुषा दास, शरीर क्रिया विभाग के डॉ. अंशुल सिंघवी, जीव रसायन विभाग से डॉ. स्वाति हिवाले आदि उपस्थित रहे।

मर्डर केस इन्वेस्टिगेशन पर ऑनलाइन ट्रेनिंग, आईजी गर्ग ने ली क्लास… 90 से ज्यादा अफसर हुए शामिल
भिलाई तीन के सिरसा और खुर्सीपार तिराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, एनएच पर जाम से मिलेगी मुक्ति
छात्र संघ चुनाव की मांग, ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई छात्रों की झूमा झटकी
बाल विवाह रोकने प्रशासन ने जारी किया नंबर, हो सकती है 2 साल की सजा
बलौदाबाजार जिले के किसान ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फ्लैक्स लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगते ही मौके पर तोड़ा दम, शख्स को झुलसते देख चिल्लाने लगे लोग फ्लैक्स लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगते ही मौके पर तोड़ा दम, शख्स को झुलसते देख चिल्लाने लगे लोग
Next Article नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं मिलने से नाराज हुए सांसद, रेल मंत्री को लिखा पत्र, बोले आक्रोशित है जनता, तत्काल कुछ करें नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं मिलने से नाराज हुए सांसद, रेल मंत्री को लिखा पत्र, बोले आक्रोशित है जनता, तत्काल कुछ करें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?