ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान में धमाका, टी-20 विश्वकप फाइनल के बाद पाकिस्तान को उसकी जमीन पर धोया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान में धमाका, टी-20 विश्वकप फाइनल के बाद पाकिस्तान को उसकी जमीन पर धोया

By Mohan Rao
Published: December 1, 2022
Share
पाकिस्तान में इंग्लैंड टीम का धमाका
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट के दिन काफी खराब चल रहे हैं। कुछ दिन पहले इंग्लैंड के हाथों टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल हारने वाली पाकिस्तान को अपनी ही जमीन पर शर्मनाक रिकार्ड का सामना करना पड़ गया। दरअसल इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है और गुरुवार को रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ। इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखियां उधेड़। टेस्ट मैच को भी टी-20 वाले अंदाज में खेला और पहले ही दिन 506 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर 112 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है।

तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। पहले दिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने 4 विकेट पर 506 रन बना दिए हैं। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टेस्ट मैच के पहले दिन किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इंग्लैंड ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 494 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

पहले दिन 4 बल्लेबाजों ने जमाए शतक
मैच के पहले दिन इंग्लैंड की तरफ से कुल 4 शतक लगे। ब्रूक ने नाबाद 101, जैक क्रॉली ने 122, बेन डकेट ने 107 और ओली पोप ने 108 रनों की पारी खेली। शाहीन शाह आफरीदी की गैरमौजूदगी में पाकिस्तानी गेंदबाज इंग्लैंड के आगे बेबस नजर आए। लेग स्पिनर जाहिद महमूद ने 2 विकेट लिए वहीं मोहम्मद अली और हारिस रउफ को 1-1 सफलता मिली। पहले दिन के खेल में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जमाया है। वह पहले दिन 81 बॉल पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
दुश्मनों काल राफेल होगा अब और विकराल…भारत का ‘बाहुबली’ होगा घातक हैमर मिसाइल से लैस
वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड
डियाजियो इंडिया ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नया ड्राइवर सेंसिटाइजेशन टैब लैब लॉन्च किया
साइटिका: ये है पीठ की समस्या के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीड़ित परिवार को आहत होने से बचाया, एमआईसी ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ और ऐसी अव्यवस्था को दूर करने की चर्चा पीड़ित परिवार को आहत होने से बचाया, एमआईसी ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ और ऐसी अव्यवस्था को दूर करने की चर्चा
Next Article मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान : प्रदेश में लागू होगी एक समान नागरिक संहिता… जानिए क्या होगा परिवर्तन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?