ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृष्णा फल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे…
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 17 # 29 October 2026
October 29, 2026
योग एवं आयुष सेवाओं के विस्तार के लिए कार्यशैली में सुधार जरूरी : संजय अग्रवाल
October 29, 2026
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद
October 29, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कृष्णा फल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे…

By Sonu Sahu Published December 1, 2022
Share
SHARE

कृष्णा फल एक पौष्टिक फल है, जिसे भारत समेत दक्षिण अमेरिका, कैरिबियन, दक्षिण फ्लोरिडा, दक्षिण अफ्रीका और एशिया में उगाया जाता है। इस फल को वैज्ञानिक भाषा में पैसिफ्लोरा एडुलिस सिम्स के नाम से जाना जाता है। इस खट्टे-मीठे फल की बाहरी परत बैंगनी रंग की होती है, जबकि इसका गूदा पीले रंग का होता है। आइए जानते हैं कि कृष्णा फल को डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Contents
हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में है सहायकरोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में है मददगारएंग्जायटी का खतरा हो सकता है दूरब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रितकैंसर का खतरा कर सकता है कम

हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में है सहायक

अगर आप रोजाना एक कृष्णा फल का सेवन करते हैं तो यह खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। बता दें कि खराब कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर कई हृदय रोग का कारण बन सकता है। इसके अतिरिक्त, यह फल धमनियों के जमाव से भी बचाता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में है मददगार

विटामिन- ए, विटामिन- सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में भी मदद कर सकता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर और फ्लेवोनोइड्स की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो इसे संक्रमण से लडऩे वाले ऊतकों और कोशिकाओं के उचित विकास के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं। इस वजह से कृष्णा फल को डाइट में शामिल करना अच्छा है।

एंग्जायटी का खतरा हो सकता है दूर

अगर कभी आप एंग्जायटी महसूस करते हैं तो कृष्णा फल का सेवन आपको इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है। मैग्नीशियम से भरपूर यह फल एंग्जायटी और तनाव जैसे मानसिक विकारों के जोखिम कम करने में काफी सहायक हो सकता है। यह रसदार फल गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड नामक रसायन के स्तर को बढ़ाता है। यह रसायन मस्तिष्क की गतिविधि को कम करता है और एंग्जायटी समेत तनाव के लक्षणों को धीरे-धीरे कम करता है।

ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित

कृष्णा फल ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम और हाई फाइबर से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए आदर्श बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह पेक्टिन नामक खास तत्व से भरपूर होता है, जो फाइबर की तरह कार्य करके आपकी कैलोरी खपत को बढ़ाए बिना आपके पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है।

कैंसर का खतरा कर सकता है कम

कृष्णा फल में एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर के मुक्त कणों से लडऩे में मदद कर सकती है। ये मुक्त कण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, यह फल विटामिन- ए और फ्लेवोनॉयड्स से भी भरपूर होता है, जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

You Might Also Like

योग एवं आयुष सेवाओं के विस्तार के लिए कार्यशैली में सुधार जरूरी : संजय अग्रवाल

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

Sonu Sahu December 1, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दी की इन 5 मौसमी सब्जियों से बनाया जा सकता है हलवा, आसान है रेसिपी
Next Article बिलासपुर में शराब दुकान हटाने अनशन में बैठे युवक पर हमला, गांधी के भेष में कर रहा था भूख हड़ताल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?