ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदाताओं को जागरूक बनाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे-संभागायुक्त कावरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मतदाताओं को जागरूक बनाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे-संभागायुक्त कावरे

By Om Prakash Verma
Published: November 30, 2022
Share
मतदाताओं को जागरूक बनाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे-संभागायुक्त कावरे
मतदाताओं को जागरूक बनाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे-संभागायुक्त कावरे
SHARE

मतदाता सूची के लिए 08 दिसंबर 2022 तक कर सकते है दावा आपत्ति
वोट गोपनीय हथियार इसका सकारात्मक दिशा में हो उपयोग
दुर्ग। कलेक्ट्रेट दुर्ग में संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर महादेव कावरे द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता के संबंध में बैठक ली गई। जिसमें मतदाता सूची के साथ-साथ केन्द्र व आने वाले निर्वाचन के प्रक्रियाओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। संभागायुक्त के समक्ष् विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 09 नवंबर को प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दिनांक 08 दिसंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किये जाने, विधानसभावार मतदान केन्द्रों तथा मतदाताओं की संख्या की जानकारी तथा पुनरीक्षण अहर्ता दिनांक 01 जनवरी 2023 के तहत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी रोल अब्र्जवर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गयी। राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण तथा निर्वाचन कार्य हेतु मतदान केन्द्रवार बीएलए नियुक्त करने तथा पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार कर मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में ट्रोल फ्री नंबर 1950 में कोई भी कार्यालयीन समय तक अपने जानकारी, सुझाव एवं शिकायत दर्ज करा सकता है।

संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर कावरे ने प्रतिनिधियों को खुला मंच मुहैया कराकर उनका पक्ष जाना और निर्वाचन के प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में मतदाता सूची को लेकर गहन चर्चा की गई। जिसमें पात्र उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में कैसे जोड़ा जा सके और एक पारदर्शी मतदाता सूची कैसी बनाई जा सके उस पर उपस्थित जनों ने अपने मत प्रस्तुत किए। संभागायुक्त द्वारा इसमें आधारकार्ड से मतदाता सूची को लिंक करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि त्रुटियों को नगण्य किया जा सके।

प्ले स्टोर ऐप या ऑनलाइन के माध्यम से भी कर सकते है आवेदन कावरे ने बताया कि मतदाता संशोधन या स्थानांतरण के लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर अथवा ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है एवं मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते है।

उन्होंन उपस्थित जन प्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता में भागीदार बनने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वोट गोपनीय होता है किसी के भी द्वारा किए गए मतदान को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं जान सकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची, फार्म 6, 7 उपलब्ध है या नहीं से संबंधित जानकारी मांगी जिस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जिले में आज दिनांक तक की स्थिति में फॉर्म 6,7, एवं 8 के कुल 19571 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसकी विधानसभावार जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध भी कराई। इसके अलावा संभागायुक्त ने प्रतिनिधियों को 08 बढ़े हुए मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी भी मुहैया कराई और चुनाव के समय दावा-आपत्ति की सूची ऑफिसियल साइट पर उपलब्ध रहेगी इसकी जानकारी भी दी।

संभागायुक्त कावरे ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं कॉलेज में भी पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। बैठक में सांसद, विधायक तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, सुरेन्द्र कौशिक, विजय जैन, भोजराज सिन्हा, दिलीप ध्रुव, अशोक कुमार आडिल एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती योगिता देवांगन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लगातार दूसरे दिन देश में 90 हजार से ज्यादा नए केस…. कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 42 लाख के पार….. पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले
बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, छह मजूदरों की मौत, कई घायल
बस्तर संभाग में दो लघु वनोपजों आधारित प्रसस्करण इकाईयां होंगीं स्थापित… उत्पादों का विदेश में किया जाएगा निर्यात
Big News: नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 1500 करोड़ के रेल परियोजनाओं की शुरूआत
भिलाई में बैकुंठधाम में लगा हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका, मेयर देवेंद्र यादव पहुंच, कहा-खुशियां लेकर आई वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नरवा विकास: किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा वनांचल का खारी नाला नरवा विकास: किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा वनांचल का खारी नाला
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: शाकाहारियों की थाली से हरियाली गायब क्यों?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?