ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों ने की जमकर फायरिंग, कोबरा कमांडो शहीद, कोर एरिया में कैंप खुलने से बौखलाए माओवादी
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों ने की जमकर फायरिंग, कोबरा कमांडो शहीद, कोर एरिया में कैंप खुलने से बौखलाए माओवादी

By @dmin Published November 30, 2022
Share
सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों ने की जमकर फायरिंग, कोबरा कमांडो शहीद, कोर एरिया में कैंप खुलने से बौखलाए माओवादी
सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों ने की जमकर फायरिंग, कोबरा कमांडो शहीद, कोर एरिया में कैंप खुलने से बौखलाए माओवादी
SHARE

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोर एरिया में सुरक्षाबलों का नया कैंप खुलने से बौखलाए नक्सलियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से कोबरा 202 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत डब्बाकोंटा कैम्प की है। जहां मंगलवार की शाम 4:30 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कोबरा का एक जवान शहीद हो गया।

जवानों की जवाबी कार्रवाई
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि शाम 4.30 से 5 बजे के बीच डब्बाकोन्टा कैम्प और पेंटापाड़ जंगल के मध्य ऑपरेशन ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के ऊपर नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए।

फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 202 वाहिनी के एक प्रधान आरक्षक सुलेमान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भेज्जी सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया। फील्ड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान केरल के रहने वाले प्रधान आरक्षक शहीद हो गए।

हाल में स्थापित हुआ है कैंप
आईजी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में रि-इंफोर्समेंट हेतु भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है। डब्बाकोंटा में सुरक्षा बल का हाल ही में कैंप स्थापित किया गया है। यह इलाका नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में है। जहां नक्सलियों की मौजूदगी बनी रहती है, जिसको देखते हुए सुरक्षाबल के द्वारा कैंप स्थापित किया गया है।

कोर एरिया में कैम्प खुलने से बौखलाए नक्सली
डब्बाकोन्टा नक्सलियों का कोर इलाका है। इस इलाके में नक्सली अपनी सरकार यानी जनताना सरकार चलने का दावा करते हैं। अब जबकि इस इलाके तक पुलिस का दखल बढ़ा है तो नक्सली बौखला गए हैं और इस तरह से हमले कर फोर्स पर दबाव डालने का काम कर रहें। इस पर आईजी का कहना है कि हम नक्सलियों को इस इलाके से पीछे ढकेलने में कामयाब हुए हैं।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

@dmin November 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के इस जिले में SP ने किया 75 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, TI, SI, हेड कांस्टेबल को यही मिली नई पदस्थापना, देखिए सूची
Next Article नरवा विकास: किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा वनांचल का खारी नाला नरवा विकास: किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा वनांचल का खारी नाला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?