ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी करने वाले दो शातिर पकड़ाए… पचा गए इतना क्विंटल अनाज
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
October 30, 2026
भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश
October 30, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील
October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश
October 30, 2026
shreekanchanpath 18 # 30 October 2026
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी करने वाले दो शातिर पकड़ाए… पचा गए इतना क्विंटल अनाज

By Mohan Rao Published November 29, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में चोर भी कमाल के हैं। रुपए पैसा, जेवर तक तो ठीक था अब सरकारी राशन दुकान से अनाज तक चुना ले जा रहे हैं। ऐसी ही एक चोरी का मामला जशपुर जिले के सुरेशपुर गांव में सामने आया है। शातिर ने सरकारी पीडीएस की दुकान से 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना व 9 बोरी शक्कर पार कर दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। राशन दुकान के केयरटेकर की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया। घटना के तीसरे मंगलवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिकनीपानी निवासी धरमसाय नागवंशी के घर चना और शक्कर के बोरे रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने धरमसाय के घर पर दबिश दी। घर पर 16 बोरी चना व एक बोरी शक्कर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा सच उगल दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पीडीएस से 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना व 9 बोरी शक्कर चुराया था। चावल को यहां के अनाज व्यापारी कैलाश अग्रवाल को 40000 रुपए में बेच दिया।  इसके बाद पुलिस टीम ने कैलाश अग्रवाल के दुकान में दबिश दी और उसके गोदाम से 79 बोरी चावल जब्त किया। यही नहीं आरोपी ने बताया कि उसने यह चोरी जोराडोल छुटकीपारा निवासी मो हफिज के साथ मिलकर की थी। इसके लिए धरमसाय के पिकअप वाहन और हफिज के कार का इस्तेमाल किया गया।

आरोपी ने बाताया कि 26 और 27 नवंबर की दरम्यानी रात धरमसाय, हफीज, और उसके अन्य साथी मिलकर पीडीएस दुकान सुरेशपुर पहुंचे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के राशन में से 79 बोरी चावल को आरोपी धरमसाय ने कैलाश अग्रवाल को 40000 में बेचा। बिक्री रकम 40000 और 8 बोरी शक्कर को हफीज को दिया। धरमसाय  स्वयं के पास 16 बोरी चना और 1बोरी शक्कर को रखकर बेचने की फिराक में था और वह रुपए खुद रखना चाहता था।

You Might Also Like

ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश

बिलासपुर में रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर का एक्शन…. किया सस्पेंड

Mohan Rao November 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई
Next Article इन्हें मिल रहा न्याय योजना का लाभ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन योजना के लिए सीएम का जताया आभार इन्हें मिल रहा न्याय योजना का लाभ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन योजना के लिए सीएम का जताया आभार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?