ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में हो रही रिकार्ड धान खरीदी, आंकड़ा पहुंचा 10 लाख मीट्रिक टन पार… किसानों को अब तक हुआ इतने करोड़ का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG में हो रही रिकार्ड धान खरीदी, आंकड़ा पहुंचा 10 लाख मीट्रिक टन पार… किसानों को अब तक हुआ इतने करोड़ का भुगतान

By Mohan Rao
Published: November 21, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का आंकड़ा 21वें दिन 10 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है। राज्य सरकार की धान खरीदी के समुचित व्यवस्था के चलते किसान उत्साह के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। धान बेचने के लिए अब उन्हें लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 2100 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की गई है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए उठाव चल रहा है। अब तक 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है। सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तंुहर हाथ एप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा मेन्युअल तरीके से अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा हैं। 21 नवंबर को 35 हजार 742 किसानों से 1 लाख 22 हजार 753 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 20 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में 47 हजार 427 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 6082 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 21 दिनों में किसानों से समर्थन मूल्य पर 10 लाख 13 हजार 880 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक तीन लाख 229 किसानों को धान के एवज में 2109.81 करोड़ रूपए की राशि बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत जारी कर दिया गया है। अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खाद्य सचिव ने बताया कि राज्य समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए चालू सीजन में प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.21 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2560 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। अब तक 7 लाख 64 हजार 067 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 4 लाख 30 हजार 632 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

ग्राम मथनीबेड़ा में ‘अस्मिता परियोजना’ का शुभारंभ, स्वरोजगार का सशक्त अवसर
मास्टर गेम एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के चुनाव: 14 खेलों के लिए पदाधिकारियों का हुआ चयन… अनुराग राठी अध्यक्ष, ताजुद्दीन बने सचिव
विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर धर्मेगौड़ा ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
फिटनेस की पहचान बना युवान फिटनेस…. एक ही छत के नीचे मिल रहा हेल्थ से लेकर प्रापर बॉडी शेप
कहां छपती है अफगानिस्तान की करेंसी अफगानी, रुपये में कितनी है इसकी कीमत?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के प्रगति मैदान में छाए छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार, शानदार प्रस्तुति से बांधा समा
Next Article 'Bharat Jodo Yatra' कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने की यात्रा है-मंत्री गुरु रूद्र कुमार ‘Bharat Jodo Yatra’ कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने की यात्रा है-मंत्री गुरु रूद्र कुमार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?