ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: VIP जिले का सरकारी अस्पताल का हाल देख भड़के कलेक्टर, गैरहाजिर Doctor की कटेगी पगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

VIP जिले का सरकारी अस्पताल का हाल देख भड़के कलेक्टर, गैरहाजिर Doctor की कटेगी पगार

By Om Prakash Verma
Published: November 17, 2022
Share
VIP जिले का सरकारी अस्पताल का हाल देख भड़के कलेक्टर, गैरहाजिर Doctor की कटेगी पगार
VIP जिले का सरकारी अस्पताल का हाल देख भड़के कलेक्टर, गैरहाजिर Doctor की कटेगी पगार
SHARE

चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा देर रात पहुँचे जिला चिकित्सालय
अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था क़तई बर्दाश्त नहीं, शौचालय में गंदगी देख कलेक्टर ने सफ़ाई एजेंसी को ब्लैक-लिस्ट करने दिए निर्देश
अस्पताल में सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त करने बढ़ाई जाएगी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
आत्महत्या के प्रयास के मरीज़ों की मनोचिकित्सक करेंगे काउंसलिंग
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बीती रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं परिवारजनों की कुशल-क्षेम, सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन ओपीडी, शिशु वार्ड, लेबर कक्ष एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर की भी जांच की।

अस्पताल परिसर साफ़ सफ़ाई की स्थिति का लिया जायजा
वार्डों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी, टूटे हुए कमोड, वाश बेसिन व दरवाजे को देख कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौजूदा सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करें और जल्द से जल्द नई एजेंसी के साथ करार कर अस्पताल की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मरीजों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, भोजन और दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि इलाज में कोई परेशानी तो नहीं आ रही। चिकित्सक समय पर विजि़ट करने आते हैं या नहीं। मरीज़ों ने बताया कि आज शाम की रूटीन विजि़ट में डॉक्टर नहीं आए, कलेक्टर ने नाराजग़ी ज़ाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सम्बंधित डॉक्टर की आधे दिन की पगार काटने के निर्देश दिए, साथ ही आगे ऐसा न हो इसके लिए उन्हें नियमित निरीक्षण करते रहने के लिए कहा।

प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीज़ों ने कलेक्टर को बताया की अस्पताल के सभी चिकित्सक और नर्स बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। भोजन और इलाज की अच्छी व्यवस्था जि़ला अस्पताल में मिल रही है। वहीं नवनिर्मित वार्ड के बिस्तर में गंदी बेडशीट पाए जाने पर कलेक्टर ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स और स्टाफ़ को कहा की इससे मरीज़ों को संक्रमण का ख़तरा है, इस तरह की लापरवाही दोबारा न करें। उन्होंने डॉक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बिस्तरों में साफ़ बेडशीट लगनी चाहिए और जिन बिस्तरों के बग़ल में दवाइयाँ रखने के लिए रैक नहीं हैं वह भी लग जाने चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन से सभी ज़रूरी व्यवस्था कर फ़ोटो भेजने के लिए कहा

अस्पताल में सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त करने बढ़ाई जाएगी सुरक्षाकर्मियों की संख्या
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा-कर्मियों की कमी महसूस की इस विषय में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर 1+4 पुलिस आरक्षकों और 8 नगर सैनिकों को जल्द से जल्द तैनात करने के निर्देश दिए।

आत्महत्या के प्रयास के मरीज़ों की होगी काउन्सलिंग
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एक ऐसे मरीज़ से भी मिले जिसने आत्महत्या के उद्देश्य से ज़हर का सेवन कर लिया था। उन्होंने उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली, डॉक्टर ने बताया की वह अभी ख़तरे से बाहर है। उन्होंने ने पीडि़त और उसके परिजनों से बात कर उन्हें दिलासा दी और हिम्मत न हारने और मुसीबतों का डट कर सामना करने का हौसला दिया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस तरह के मरीज़ों की मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम एवं डॉ अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे।

अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने के आसान घरेलु उपाय
शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों को निगम की चेतावनी, जाने क्या है मामला
महापौर नीरज पाल की पहल से एक नई परंपरा की शुरुआत… 20-25 वर्षों में इस प्रकार की पहली सर्वदलीय बैठक… सभी पार्षदों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
सीएम बघेल ने उठाया मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ, पौत्र का कराया आधार पंजीयन, सुविधा मिलने से जताया संतोष
केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में CM भूपेश ने भरी हुंकार, इधर डॉ. रमन बोले जीतेगी तो भाजपा ही Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में CM भूपेश ने भरी हुंकार, इधर डॉ. रमन बोले जीतेगी तो भाजपा ही
Next Article भेंट मुलाकात में सीएम बघेल ने की सौगातों की झड़़ी, खुज्जी में 42.61 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन भेंट मुलाकात में सीएम बघेल ने की सौगातों की झड़़ी, खुज्जी में 42.61 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?