ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Balodabazar Violence : भाजपा नेताओं के आरोप के बाद गिरफ्तारी देने पहुंचे पूर्व मंत्री गुरु रुद्र, कहा- मानहानी करेंगे दावा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Balodabazar Violence : भाजपा नेताओं के आरोप के बाद गिरफ्तारी देने पहुंचे पूर्व मंत्री गुरु रुद्र, कहा- मानहानी करेंगे दावा

By Mohan Rao Published June 12, 2024
Share
पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के तीन मंत्रियों ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस लेकर इसे कांग्रेस की साजिश बताया था। भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री गुरु रुद्रकुमार, देवेन्द्र यादव सहित कई नेताओं पर भड़काने का आरोप लगाया था। इसके बाद बुधवार को पूर्व मंत्री गुरु रुद्रकुमार अपनी गिरफ्तारी देने एसपी संतोष सिंह के दफ्तर पहुंच गए। हालांकि उस वक्त एसपी ऑफिस में नहीं थे।

बता दें 10 जून को बलौदा बाजार में गिरौधपुरी धाम में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में सतनामी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था। शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इसके बाद मंगलवार देर शाम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि सतनामी समाज के प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे और पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा की पूर्व सासंद छाया वर्मा, विधायक संदीप साहू, भोजराम अजगले, विधायक इंद्रा साव, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, शिक्षक मोहन बंजारे जैसे नेताओं ने ही लोगों को भड़काने का काम किया।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा में सरकार के आरोप के बाद पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार रायपुर एसएसपी दफ्तर गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। एसपी के अनुपस्थित रहने पर वे काफी देर वहां बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन-तीन मंत्रियों ने उन पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है, इसलिए वे खुद ही गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। गुरु रूद्र कुमार ने यह भी कहा कि इस तरह के आरोप से उनकी व्यक्तिगत छवि धुमिल हुई है और वे  तीनों मंत्रियों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने सीएम… पवन  कल्याण बने डिप्टी सीएम
Next Article भिलाई में हजार स्क्वायर फीट से अधिक के मकानों में सीसीटीवी होगा अनिवार्य, विधायक रिकेश ने रखा प्रस्ताव

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?