ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेहत बनाने का सबसे सस्ता तरीका हैं रस्सी कूदना, जानें इससे मिलने वाले फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सेहत बनाने का सबसे सस्ता तरीका हैं रस्सी कूदना, जानें इससे मिलने वाले फायदे

By Sonu Sahu
Published: November 16, 2022
Share
SHARE

आज की बदलती जीवन-शैली और व्यस्त जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सेहत बनाए रखने के लिए समय निकालते हुए दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे में आप रस्सी कूदना अर्थात स्किपिंग को ट्राई कर सकते हैं जो कि सेहत बनाने का सबसे सस्ता तरीका हैं। फिटनेस लेवल को बढ़ाने के साथ ही कुछ लोग इसे वजन घटाने के लिए चुनते हैं। आपको अपने फिटनेस रूटीन में स्किपिंग को जरूर शामिल करना चाहिए। यह सिंपल, आसान और बहुत मज़ेदार वर्कआउट है साथ ही यह आपको बहुत सारी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह रस्सी कूदने से शरीर की सेहत बनाई जा सकती हैं।

Contents
  • थकान से छुटकारा मिलता है
  • हृदय स्वास्थ्य में सुधार
  • पेट की चर्बी होती है कम
  • कैलोरी बर्न करने में मददगार
  • बढ़ता है शरीर का लचीलापन
  • हड्डियों को मजबूत करता है
  • एकाग्रता को बढ़ाता है
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

थकान से छुटकारा मिलता है

लगातार काम करने से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। स्किपिंग आपको अपनी सहनशक्ति में सुधार करने में मदद कर सकता है। जितना अधिक आप नियमित रूप से स्किपिंग करते हैं, उतना ही आपकी सहनशक्ति बढ़ती है। लगातार स्किपिंग रेंज का अभ्यास थकान से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

रस्सी कूदने से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। दरअसल, रस्सी कूदने से हृदय की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। रस्सी कूदने से कार्डियो सर्कुलेशन यानी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो ब्लड को पंप करने के लिए जरूरी होता है। हृदय के स्वस्थ रहने से हार्ट स्ट्रोक और हृदय से जुड़े अन्य जोखिम से बचा जा सकता है। यही वजह है कि रस्सी कूदना को कार्डियो एक्सरसाइज की लिस्ट में जगह दी गई है।

पेट की चर्बी होती है कम

इसे करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। जी हां, वजन कम करते समय यह मुख्य बाधाओं में से एक है। लेकिन रस्सी कूदना इसमें आपकी मदद कर सकता है। हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज बिना डाइट के पेट की चर्बी कम करने और आपके पेट की मसल्स को मजबूत करने में मदद करती है।

कैलोरी बर्न करने में मददगार

अगर कोई मोटापा कम करना चाहता है, तो उनके लिए रस्सी कूदना लाभकारी हो सकता है। रोप स्किपिंग से शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि रस्सी कूदने के फायदे कैलोरी बर्न करने के लिए हो सकते हैं।

बढ़ता है शरीर का लचीलापन

रस्सी कूदने से आपका शरीर शांत और लचीला बनता है। कूदने से मांसपेशियों को बहुत ताकत मिलती है और उन्हें आराम मिलता है। इसलिए इसे एक एथलीट के वर्कआउट रिजीम में शामिल किया जाता है।

हड्डियों को मजबूत करता है

एक आयु के बाद बोन मास कम हो जाता है, और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बोन लॉस अधिक तेजी से होता है। इसलिए रस्सी कूदना फायदेमंद हो सकता है। इससे हड्डियों की ताकत बढ़ती है। रस्सी कूदने से हड्डियों के जोड़ एक्शन में होते हैं जिससे इनमें पर्याप्त लुब्रिकेशन होता है। इससे ये काम करते रहते हैं और एक जगह जमते नहीं।

एकाग्रता को बढ़ाता है

हर कार्डियो एक्सरसाइज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी और स्किपिंग उनमें से एक है। रस्सी कूदना आपके शरीर को शांत कर सकता है और आपकी एकाग्रता को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, स्किपिंग लगातार आपके समन्वय और सहनशक्ति में सुधार करता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

रस्सी कूदना दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं में मदद कर मिल सकती है। यह कॉगनिटिव फंक्शन्स को भी बेहतर करने में मदद करता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स और आईआईटी के मध्य शोध एवं अनुसंधान के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर
गुजरात की नई कैबिनेट: भूपेंद्र सरकार में 24 विधायक बने मंत्री, रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी… जाने कौन कौन हैं भूपेन्द्र कैबिनेट के मंत्री
जेईई मेन 2021 फॉर्म भरते वक्त इस फर्जी वेबसाइट से रहें सतर्क, जाने क्या कहती है नेशनल टेस्ट एजेंसी
बीजापुर एनकाउंटर अपडेट : सीजी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर…. दो जवान भी शहीद
तेंदुए की खाल की तस्करी करते पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नार्कोलेप्सी: नींद से जुड़ी इस बीमारी के कारण लक्षण और बचाव के उपाय…
Next Article इंडिया लॉकडाउन में अपने अभिनय को लेकर साई ने की बात, जानें क्या कहा…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?