ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नार्कोलेप्सी: नींद से जुड़ी इस बीमारी के कारण लक्षण और बचाव के उपाय…
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

नार्कोलेप्सी: नींद से जुड़ी इस बीमारी के कारण लक्षण और बचाव के उपाय…

By Sonu Sahu Published November 16, 2022
Share
SHARE

दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान रहने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। हालांकि, कई लोग कुछ बीमारियों की वजह से अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं और ऐसी ही एक बीमारी है नार्कोलेप्सी। नार्कोलेप्सी से ग्रस्त व्यक्ति का स्लीप साइकिल असंतुलित हो जाता है और वह कभी भी कहीं भी किसी भी स्थान पर अचानक सो सकता है। आइए आज हम आपको इस नींद से जुड़ी बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Contents
नार्कोलेप्सी क्या है?नार्कोलेप्सी के प्रकारनार्कोलेप्सी के कारणनार्कोलेप्सी के लक्षणबचाव के उपाय

नार्कोलेप्सी क्या है?

नार्कोलेप्सी एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। इससे ग्रस्त व्यक्ति का मस्तिष्क सामान्य रूप से सोने और जागने के पैटर्न को नियंत्रित करने में असमर्थ होता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, लगभग 20,000 अमेरिकी पुरुष और महिलाएं इस स्थिति से प्रभावित हुए हैं।

नार्कोलेप्सी के प्रकार

यह बीमारी दो प्रकार की होती हैं- टाइप 1 नार्कोलेप्सी: बीमारी के इस प्रकार से ग्रस्त रोगियों को दिन में अत्यधिक नींद आती है और कैटाप्लेक्सी समेत हाइपोकेट्रिन (एक मस्तिष्क रसायन) का निम्न स्तर होता है। टाइप 2 नार्कोलेप्सी: इस प्रकार से ग्रस्त व्यक्ति को बिना किसी कैटाप्लेक्सी स्थिति के दिन में नींद आती है। इस प्रकार के मरीजों में हाइपोकेट्रिन का स्तर सामान्य होता है।

नार्कोलेप्सी के कारण

नार्कोलेप्सी होने का कारण ब्रेन प्रोटीन हाइपोक्रेटिन का कम होना माना जाता है। हाइपोक्रेटिन मस्तिष्क में मौजूद एक महत्वपूर्ण न्यूरोकेमिकल है, जो जागने और सोने के पैटर्न को रेगुलेट करने में मदद करता है। यह बीमारी ऑटोइम्यून विकार के कारण भी हो सकती है। यह बीमारी आनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है। आनुवांशिक का मतलब परिवार के किसी सदस्य को यह बीमारी हो तो आपको नार्कोलेप्सी हो सकती है।

नार्कोलेप्सी के लक्षण

दिन में एक से अधिक बार नींद आना नार्कोलेप्सी का सामान्य लक्षण है, जो आपकी दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। मानसिक समस्याएं, ऊर्जा में कमी और थकावट भी इस बीमारी के लक्षण हैं। नार्कोलेप्सी के कारण रात को नींद लेने में मुश्किल होती है और इससे स्लीप पैरालिसिस भी हो सकता है। इस बीमारी की वजह से व्यक्ति को अधिक क्रोध, तनाव, भय आदि का भी सामना करना पड़ता है।

बचाव के उपाय

डॉक्टर इस बीमारी के इलाज के लिए कुछ दवाएं दे सकते हैं, लेकिन इसे नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ जीवनशैली अपनाना है। इसके लिए डाइट में स्वास्थ्यवर्धक खान-पान की चीजों को शामिल करें। अपने सोने के पैटर्न को ठीक करने की कोशिश करें। धूम्रपान, शराब और जंक फूड आदि चीजों का सेवन न करें। नियमित तौर पर कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करें।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Sonu Sahu November 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव, कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को बनाया उम्मीदवार, भाजपा के ब्रहमानंद से होगा सीधा मुकाबला भानुप्रतापपुर उपचुनाव, कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को बनाया उम्मीदवार, भाजपा के ब्रहमानंद से होगा सीधा मुकाबला
Next Article सेहत बनाने का सबसे सस्ता तरीका हैं रस्सी कूदना, जानें इससे मिलने वाले फायदे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?