ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच साल के बच्चों का घर बैठे बन रहा आधार, भिलाई शहर में 35 बच्चों का बना आधार कार्ड, सीएम बघेल के निर्देश के बाद शुरू हुई योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पांच साल के बच्चों का घर बैठे बन रहा आधार, भिलाई शहर में 35 बच्चों का बना आधार कार्ड, सीएम बघेल के निर्देश के बाद शुरू हुई योजना

By Mohan Rao
Published: November 12, 2022
Share
घर बैठे बन रहा बच्चों का आधार
SHARE

भिलाई। भिलाई वासियों के लिए खुशी की खबर है। 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे ही बन जाएगा। मुख्यमंत्री मितान योजना से अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए मितान योजना में इसे शामिल करते हुए 1 नवंबर 2022 से इसका शुभारंभ किया है। भिलाई में 35 बच्चों के आधार कार्ड बनाकर उन्हें घर पर दिए जा चुके हैं तथा मितान योजना के माध्यम से कई लोगों ने अपने मोबाइल नंबर भी अपडेट करवाएं हैं।

अब छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड मितान योजना के माध्यम से बनेगा और घर बैठे उन्हें आधार कार्ड प्राप्त हो जाएगा। एक फोन कॉल के बाद मितान की टीम घर आकर स्वयं बच्चों का आधार कार्ड बनाने का काम करेगी। इसके लिए मितान योजना के टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क करना होगा।

इस सुविधा के बाद लोगों को अपने बच्चों को भीड़भाड़ में लेकर जाने व कतार में लगकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड आज के समय में व्यक्ति का पहचान पत्र होने के साथ ही सबसे अहम दस्तावेज है और इसके बिना अनेकों कार्य अटक सकते हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए छोटे बच्चों को चॉइस सेंटर लेकर जाना कठिन कार्य है। इसके साथ ही बच्चों को भीड़ में लेकर जाना और कतार में लगकर आधार बनवाना आसान नहीं है। इसीलिए ज्यादातर परिजन बच्चों का आधार कार्ड बनवाने से घबराते हैं। लेकिन अब इसकी चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है। अब आसानी से बच्चों का आधार कार्ड मितान योजना के  माध्यम से बनवाया जा सकता है, इसके साथ ही लोग अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी सुधरवा सकते हैं।

इसके अलावा मितान योजना के माध्यम से घर बैठे जन्म, मृत्यु, शादी, प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय, निवास प्रमाण पत्र व गुमास्ता लाइसेंस की सुविधाएं भी मिल रही है और घर बैठे यह सभी प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं। अब इसमें बच्चों के आधार कार्ड बनाने की योजना को भी शामिल कर दिया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट : देश के 18 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद, 200 उड़ानें भी रद्द
Covid Alert : 230 दिन के उच्चतम स्तर पर कोरोना के आंकड़े, सक्रिय मामले 44 हजार के पार
कोविड केस और संक्रमण दर में बढ़ोतरी, महामारी से 28 लोगों की गई जान
भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों ने भी दूसरे धर्म में शादी की है, क्या यह ‘ लव जिहाद ‘ है: भूपेश बघेल
दुर्ग-भिलाई के एटीएम में सेंधमारी : हरियाणा से पकड़ाए दो आरोपी, 70 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ लगे महज 3 लाख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
Next Article Big Breaking: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, आधी रात तीनों लौट रहे थे घर, सुबह शव देखकर बिलख उठे परिजन Big Breaking: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, आधी रात तीनों लौट रहे थे घर, सुबह शव देखकर बिलख उठे परिजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?