ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiPolitics

ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच

By @dmin
Published: November 12, 2022
Share
ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
SHARE

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी. इन दिनों सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की एक महिला विधायक स्कूटी वाली महिला विधायक के नाम से जमकर वायरल हो रही है। दरअसल यह महिला विधायक कोई और नहीं बल्कि खुज्जी से कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू है। जो अक्सर अपने जुदा अंदाज और विरोध के लिए जानी जाती हैं। शुक्रवार को महिला विधायक एक बार फिर बिना किसी काफिला और वीआईपी प्रोटोकॉल के सादगी के साथ लोगों के बीच पहुंच गई। अपने गृहग्राम पैरीटोला से स्कूटी पर सवार होकर निकली विधायक ने कई गांवों का दौरा किया।

ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच

महिलाओं के साथ खेत में उतरकर काटा धान
स्कूटी से क्षेत्र का दौरा करने निकली विधायक छन्नी साहू इस बीच कभी वे खेत में धान काटती महिलाओं की मदद करती दिखीं तो किसी बाजार में सब्जियां खरीदती नजर आई। विधायक की इस सादगी भरी मौजूदगी को देखकर क्षेत्रवासी भी काफी खुश नजर आए। सामान्य जनसंपर्क के दौरान पथराटोला के रास्ते से गुजरते वक्त विधायक साहू खेत में धान काट रही महिलाओं के पास रुक गईं। यहां मौजूद चंपा बाई, कविता बाई, पनिहारिन बाई, मिलापा बाई, जीनत बाई, उत्तम बाई, गणेश्वरी, जयपाल यादव, पुष्पा सिन्हा और प्रभुराम चंद्रवंशी से बातचीत करते हुए उन्होंने खुद भी फसल काटने में उनकी मदद की।

धान खरीदी केंद्र का लिया जायजा
विधायक ने इस बार की फसल पैदावर की जानकारी ली। कल्लुबंजारी व जयसिंहटोला स्थित धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर वहां की जा रही खरीदी का जायजा लिया। जनसंपर्क के दौरान ग्राम गैंदाटोला में साप्ताहिक बाजार में पहुंची। यहां उन्होंने हरी व ताजी सब्जी की खरीददारी की। ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने गैंदाटोला से लुलीकसा के बीच 3 करोड़ 57 लाख 77 हजार की लागत से तैयार किए जा रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष जयपाल यादव, महिला कांग्रेस महामंत्री पुष्पा सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सियासी हलचल: चुनाव से पहले अमित जोगी को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव समेत 500 लोगों ने छोड़ी पार्टी
Breaking News : दुर्ग में हत्या कर लाश नाली में फेंकी, सफाई कर्मियों की नजर पड़ी तो पहुंची पुलिस
छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भोपाल की टीम को टूर्नामेंट में 12-0 से हराया
विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर वेट लिफ्टिंग के खिलाडिय़ों से मिले… खिलाडिय़ों को ट्रेकशूट भेंट कर दी बधाई और जीत बढ़ाया हौसला
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त अवधि के दौरान दर्ज किया 31,326 करोड़ रुपए का नया बिज़नेस प्रीमियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल आज डोंगरगांव में करेंगे आमजनों से भेंट-मुलाकात, लोगों से होगा सीधा संवाद
Next Article पांच साल के बच्चों का घर बैठे बन रहा आधार, भिलाई शहर में 35 बच्चों का बना आधार कार्ड, सीएम बघेल के निर्देश के बाद शुरू हुई योजना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?