ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking: पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, अज्ञात हमलावरों ने वहीं मार दी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

Big Breaking: पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, अज्ञात हमलावरों ने वहीं मार दी गोली

By @dmin
Published: November 10, 2022
Share
Big Breaking: पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, अज्ञात हमलावरों ने वहीं मार दी गोली
Big Breaking: पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, अज्ञात हमलावरों ने वहीं मार दी गोली
SHARE

जगदलपुर. सामाजिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने गांव गए एक पुलिस कांस्टेबल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। घटना बस्तर के मारडूम थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने की घटना के बाद जब मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो जवान की मौत हो गई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम नक्सलियों ने दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

बस्तर जिले में पदस्थ था मृतक कांस्टेबल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत आरक्षक का नाम नेवरु बेंजाम (32) है। कांस्टेबल बस्तर जिले के टुंडेर रेखाघाटी कैंप में पदस्थ था। 9 नवंबर को अपने परिजनों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारिकोडर गांव गया हुआ था। वहीं आज 10 नवंबर की सुबह कार्यक्रम स्थल में आश्रम के पीछे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

मौके से फरार हो गए आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। बता दें कि यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। ऐसे में नक्सली हमला होने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पीएम के बाद जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आईपीएल सट्टा के पांच सटोरियों को रायपुर पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, किराए के फ्लैट से चल रहा था कारोबार
मानव-हाथी द्वंद्व रोकथाम में गरियाबंद जिले को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार, इस तकनीक से जनहानि में आई कमी
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौ सेवक करेंगे पदयात्रा
महासमुंद जिले में पैंगोलिन की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : कर्ज से परेशान युवक ने रची लूट की साजिश, एफआईआर के बाद ऐसे खुला मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: ED की बड़ी कार्रवाई, दो नामी फार्मा कंपनी के हेड को किया गिरफ्तार, आबकारी नीति में फर्जीवाड़े से जुड़ा है मामला Big Breaking: ED की बड़ी कार्रवाई, दो नामी फार्मा कंपनी के हेड को किया गिरफ्तार, आबकारी नीति में फर्जीवाड़े से जुड़ा है मामला
Next Article एमसीआई ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों की अनुमति का पत्र राज्य सरकार को भेजा है। चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को 4 साल बाद मिली मान्यता, 150 MBBS सीटों के लिए आज से काउंसलिंग, ऑल इंडिया कोटे की इतनी सीटें रिजर्व

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?