ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों में भूलकर भी गरम पानी से न धोएं चेहरा, हो सकते हैं ये पांच नुकसान
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दियों में भूलकर भी गरम पानी से न धोएं चेहरा, हो सकते हैं ये पांच नुकसान

By Sonu Sahu Published November 9, 2022
Share
SHARE

सर्दियां आते ही हम गरम पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इससे ठंडे मौसम में आराम मिलता है। कुछ लोग गरम पानी का इस्तेमाल पीने से लेकर मुंह धोने तक हर चीज में करते हैं। इससे उनकी त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचता है। आइए आज आपको गरम पानी से नहाने और मुंह धोने से त्वचा को होने वाले पांच नुकसानों के बारे में बताते हैं।

Contents
गरम पानी से त्वचा जल्दी हो जाती है ड्राईचेहरे की चमक और बालों के लिए है हानिकारकचेहरे पर जल्दी आती हैं झुर्रियांत्वचा पर निशान और जलन का खतराशरीर में आ जाती है सुस्ती

गरम पानी से त्वचा जल्दी हो जाती है ड्राई

सर्दियों में ज्यादातर लोगों की त्वचा खुश्क रहती है, लेकिन गरम पानी से मुंह धोने से त्वचा में सामान्य से ज्यादा रुखापन और ड्राईनेस आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गरम पानी के इस्तेमाल से त्वचा के नेचुरल ऑयल और प्रोटीन कम हो जाते हैं जो उसे ड्राई होने से बचाते हैं। गरम पानी से मुंह धोने से ज्यादा संवेदनशील त्वचा को स्किन इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है।

चेहरे की चमक और बालों के लिए है हानिकारक

चेहरे की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए कभी-कभी गरम पानी से त्वचा के सेल्स डैमेज हो जाते हैं। चेहरे पर ड्राईनेस और रेडनेस की समस्या होने लगती है। इससे आपकी त्वचा की नेचुरल चमक भी खत्म हो जाती है। इसके अलावा गरम पानी से नहाने से बालों को भी नुकसान पहुंचता है। यह आपके स्कैल्प को रुखा बनाता है और बालों की जड़ों को कमजोर करता है। इससे बाल भी ज्यादा झडऩे लगते हैं।

चेहरे पर जल्दी आती हैं झुर्रियां

समय से पहले त्वचा पर झुर्रियां आ जाना किसी को भी पसंद नहीं आता। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो गरम पानी से अपनी त्वचा को बिल्कुल न धोएं। दरअसल, गरम पानी के इस्तेमाल से शरीर में पाया जाने वाला कोलेजन और सीबम कम होने लगता है जिससे त्वचा खराब होना शुरू हो जाती है। अगर शरीर में कोलेजन और सीबम की मात्रा ज्यादा होगी तो एजिंग के निशान देर से आएंगे।

त्वचा पर निशान और जलन का खतरा

ज्यादा गरम पानी से नहाने और मुंह धोने से त्वचा पर कई तरह के निशान आने भी शुरू हो जाते हैं और खुजली होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसके इस्तेमाल से त्वचा के रोमछिद्र ज्यादा खुल जाते हैं। गरम पानी से चेहरे पर रेडनेस भी आने लगती है, जिससे जलन (सनबर्न) जैसा लगने लगता है। इससे आपका चेहरा काफी खराब दिखने लगता है, इसलिए सर्दियों में गरम पानी के इस्तेमाल से बचें।

शरीर में आ जाती है सुस्ती

सर्दियों में गरम पानी से नहाने के बाद शरीर को बहुत आराम महसूस होता है, लेकिन इससे आपका ही नुकसान होगा। दरअसल, गरम पानी से नहाने के बाद शरीर सुस्त हो जाता है और गहरी नींद आने लगती है। अगर आप नॉर्मल पानी से नहाएंगे तो थोड़ी देर के लिए शायद आपको ठंड लगे, लेकिन इससे आप पूरा दिन एक्टिव महसूस करेंगे। इसके अलावा ठंडे पानी से रोजाना नहाने से आपकी गरम पानी की आदत भी छूट जाएगी।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Sonu Sahu November 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pedal for Participative Elections: क्या आप युवक की श्रेणी में आते हैं तो यह खबर आपके लिए है, युवाओं को जागरूक करने सायकल रैली का आयोजन Pedal for Participative Elections: क्या आप युवक की श्रेणी में आते हैं तो यह खबर आपके लिए है, युवाओं को जागरूक करने सायकल रैली का आयोजन
Next Article जरीन खान इस फिल्म में निभाती दिखेंगी दोहरी भूमिका…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?