ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Pedal for Participative Elections: क्या आप युवक की श्रेणी में आते हैं तो यह खबर आपके लिए है, युवाओं को जागरूक करने सायकल रैली का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Pedal for Participative Elections: क्या आप युवक की श्रेणी में आते हैं तो यह खबर आपके लिए है, युवाओं को जागरूक करने सायकल रैली का आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: November 9, 2022
Share
Pedal for Participative Elections: क्या आप युवक की श्रेणी में आते हैं तो यह खबर आपके लिए है, युवाओं को जागरूक करने सायकल रैली का आयोजन
Pedal for Participative Elections: क्या आप युवक की श्रेणी में आते हैं तो यह खबर आपके लिए है, युवाओं को जागरूक करने सायकल रैली का आयोजन
SHARE

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू, युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली
युवाओं, दिव्यांगों, स्कूली बच्चों, तृतीय लिंग के व्यक्तियों, जिला प्रशासन व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने रैली में उत्साह से लिया भाग
प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती शमशाद बेगम और पीडब्ल्यूडी (PwD) स्टेट आइकॉन चित्रसेन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, सीईओ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले और पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान भी सायकल रैली में हुए शामिल
रायपुर। मतदाता सूची में युवा मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आज सायकल रैली का आयोजन किया गया। ‘पेडल फॉर पार्टिसिपेटिव इलेक्शन्स (Pedal for Participative Elections)’ की थीम पर आज सवेरे आयोजित रैली में रायपुर के युवाओं, दिव्यांगों, स्कूली बच्चों, तृतीय लिंग के व्यक्तियों, जिला प्रशासन व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई सायकल रैली घड़ी चौक और घड़ी चौक से वापस तेलीबांधा तालाब पहुंची। प्रसिद्ध समाज सेवी पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती शमशाद बेगम और प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी (PwD) स्टेट आइकॉन चित्रसेन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। युवाओं को प्रेरित करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने भी रैली में सायकल चलाई।

1 जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो गया है। 1 जनवरी 2023, 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा अपना नाम जुड़वाने 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उनके 18 वर्ष पूर्ण होते ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) जारी किए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर भी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आज सायकल रैली सहित विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर इसका शुभारंभ किया गया। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी पुणे में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पुणे आम चुनावों में देश में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले प्रमुख शहरों में शुमार है। शहरी और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के लिए प्रेरित करने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ के लिए पुणे को चुना गया है।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम बघेल- मैदानी स्तर पर बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन पर गंभीरता से दे ध्यान…. कोविड नियंत्रण व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के जिला प्रशासन की सराहना
12वां जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई में प्रतिष्ठित लाइनअप और भव्य अवार्ड नाइट के साथ संपन्न हुआ
भिलाई शहर को पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का मिला राष्ट्रीय अवार्ड….. महापौर देवेंद्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ऑनलाइन लिया अवार्ड
मेट्रो सिटी की तरह डेवलप होगा खुर्सीपार…. भिलाई नगर विधायक की पहल से केनाल में सिर्फ रोड ही नहीं बल्की गार्डन, व्यायायम की भी होगी सुविधा
अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन मिक्सड डबल्स में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया, छत्तीसगढ़ ने पहली बार जीता गोल्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भिलाई में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, होटल के कमरे में शादीशुदा प्रेमी के साथ फंदे पर लटके मिली लड़की की लाश, रोते हुए पहुंचे परिजन Big Breaking: भिलाई में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, होटल के कमरे में शादीशुदा प्रेमी के साथ फंदे पर लटके मिली लड़की की लाश, रोते हुए पहुंचे परिजन
Next Article सर्दियों में भूलकर भी गरम पानी से न धोएं चेहरा, हो सकते हैं ये पांच नुकसान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?