ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौसम में बदलाव के साथ ही पनपने लगती हैं सिरदर्द की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा आराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मौसम में बदलाव के साथ ही पनपने लगती हैं सिरदर्द की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

By Sonu Sahu
Published: November 8, 2022
Share
SHARE

सिरदर्द एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो तब बढऩे लगती हैं जब मौसम में बदलाव होने लगता हैं। इस समय वातावरण में थोड़ी ठंडक होने लगी हैं जिसके कारण शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं जिसमें से एक हैं सिरदर्द की समस्या। हांलाकि इसके अलावा भी सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि लिम्फ नोड्स में सूजन, ऑक्सीपिटल न्यूरेल्जिया, साइनसाइटिस, तनाव, क्लस्टर और पेट में गैस आदि। सिर में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए लोग पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं, लेकिन दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा उपयोग हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से सिरदर्द की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं।

Contents
  • गुड़ और दूध का करें सेवन
  • दालचीनी
  • पुदीना
  • गर्म पानी और नींबू का रस
  • सेब का सिरका
  • लौंग का तेल
  • अदरक का सेवन
  • तुलसी की पत्तियां

गुड़ और दूध का करें सेवन

अगर आप सिर के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए गुड़ के साथ दूध का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट छोटा सा गुड़ का टुकड़ा मुंह में रखें और उसके बाद ठंडा दूध पीएं। रोज सुबह इसके सेवन से सिर के दर्द से आपको काफी राहत मिलेगा।

दालचीनी

दालचीनी ना सिर्फ आपके खाने को एक अलग स्वाद देती है, बल्कि माइग्रेन के दर्द से राहत भी दिलाती है। दालचीनी के पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको तुरंत लाभ मिलने लगेगा।

पुदीना

गुनगुने पानी में पुदीना के तेल की 1-2 चम्मच डालकर या 4-5 बूंदें डालकर पीने से भी सिरदर्द से राहत मिलती है। पुदीना के तेल में मौजूद मेंथाल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है। यह सिरदर्द में बहुत लाभकारी है।

गर्म पानी और नींबू का रस

आप कहीं बाहर हैं और आप वहां कोई घरेलू तरीका नहीं आजमा सकती हैं सिर दर्द के लिए, तो आप फटाफट से तैयार होने वाला यह नुस्खा आजमा सकते हैं। इसमें आपको सिर्फ यह करना है कि 1 गिलास में गर्म पानी लीजिए और उसमें नींबू का रस डालकर पी लें। फिर देखिएगा आपको सिर दर्द से कितनी जल्दी राहत मिलती है। कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होने लगता है। उस स्थिति में भी यह घरेलू उपाय बेहद ही कारगर माना गया है।

सेब का सिरका

सिर दर्द के इलाज के लिए आप सेब के सिरके और सेब दोनों का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप पूरी रात पार्टी करते हैं और अगली सुबह भयानक सिरदर्द होता है, तो एक गिलास एप्पल साइडर विनेगर का काढ़ा पिएं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, कुछ शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।

लौंग का तेल

सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सिर के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप लौंग के तेल से कुछ देर के लिए सिर की मसाज कर सकते हैं। इसमें सिर दर्द को दूर करने वाले गुण होते हैं। ये सिरदर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

अदरक का सेवन

अदरक में कई प्रकार के स्वास्थ्य गुण पाएं जाते हैं। इसकी मदद से आप माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है। जब भी माइग्रेन की वजह से आपका सिरदर्द हो उस वक्त आप अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा दांतों के बीच दबा लें और उसे चूसते रहें। क्योंकि एक शोध से पता चला है कि अदरक माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद करता है।

तुलसी की पत्तियां

तुलसी के पत्ते सिरदर्द के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। मजबूत सुगंधित जड़ी बूटी तनावग्रस्त मांसपेशियों को शांत करने में मदद करती है जो सिरदर्द का कारण बनती हैं। एक कप पानी उबालें और उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालें, कुछ देर उबलने दें और इस चाय को धीरे-धीरे पिएं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

कांकेर मेडिकल कॉलेज में 300 पदों पर होगी भर्ती, हाईकोर्ट की रोक के बाद खुला भर्ती का रास्ता
स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, निगम ने किया जनजागरूकता रैली का आयोजन
तोतली भाषा में गाए कृष्ण भजन और मोह लिया मन, अक्षयपात्र मंदिर में जन्माष्टमी सेलिब्रेशन
Gustakhi Maaf: किसानों ने इंद्रावती तक पहुंचाया जोरा नाले का पानी
मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी से कहा है, 20 शहीद सैनिकों के साथ न्याय करे सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोनाक्षी सिन्हा फिर ढा रही इन्टरनेट पर कहर, इस ड्रेस में लग रही बेहद खूबसूरत
Next Article Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका: 26 कांग्रेसियों ने छोड़ा हाथ का साथ, सीएम की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका: 26 कांग्रेसियों ने छोड़ा हाथ का साथ, सीएम की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?