ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्योत्सव की प्रदर्शनी में सरकार के इस स्टॉल में जुट रही है स्टूडेंट्स की भीड़… जानें क्या है इसमें खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्योत्सव की प्रदर्शनी में सरकार के इस स्टॉल में जुट रही है स्टूडेंट्स की भीड़… जानें क्या है इसमें खास

By Mohan Rao
Published: November 5, 2022
Share
राज्योत्सव के दौरान स्टॉल पर मौजूद छात्र छात्राएं
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 22 वें राज्योत्सव का आयोजन 1 नवंबर से रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान पर किया जा रहा है। यहां लगी प्रदर्शनी को मिले अभूतपूर्व प्रतिसाद को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे तीन दिन और बढ़ा दिया है। रविवार 6 नवंबर तक राज्योत्सव में प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस बीच राज्योत्यव में लगे एक स्टॉल पर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दरअसल यह स्टॉल आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग का है।

विभाग द्वारा जनजातियों से संबंधित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक स्टॉलों में लगातार पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शनी में जनजातियों से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी किताबें उपलब्ध है, जिसका अवलोकन-अध्ययन युवा कर रहे है। खासकर छात्र-छात्राओं में इन किताबों को लेकर भारी उत्साह है। इन किताबों में जनजाति एटलस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की आदिम कला, गोदना कला, आदिवासी व्यंजन, आदिम विद्रोह, आदिवासी संस्कृति तीज त्यौहार, विशेष पिछड़ी जनजाति से संबंधित किताबें हैं, जो यहां आने वाले पाठकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

क्विज में भाग लेने उत्साहित दिखे स्कूली विद्यार्थी और युवा
आदिम जाति प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आदिम जाति से संबंधित क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थी द्वारा उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। इस क्विज में आदिवासी से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का समावेशन किया गया है, जिससे उन्हें नई-नई जानकारियां अधिक रोचक ढंग से सीखने को मिल रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स भी इस प्रदर्शनी में इन पुस्तकों का अवलोकन कर रहे हैं।  किया तथा क्विज में हिस्सा लिये। कु. रिचा वर्मा बताती है कि अभी वे बी.एड. की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यहां लगी किताबें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी सहायक सिद्ध हो रही हैं।

आदिम जाति प्रशिक्षण संस्थान के लाइब्रेरियन मीना कुशवाहा ने बताया कि स्टॉल में प्रदर्शित इन पुस्तकों को संस्थान की वेबसाइट www.cgtrti.gov.in पर जाकर अध्ययन किया जा सकता हैं। इन सभी पुस्तकों का मुद्रण प्रक्रियाधीन है। मुद्रण पश्चात यह सामाग्री सभी के लिए हार्ड कॉपी में उपलब्ध हो सकेगी। अभी वर्तमान में इनमें से अधिकांश किताबें वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छग राज्य में निवासरत अबुझमाड़िया, बैगा, बिरहोर, कमार एवं पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक, धार्मिक एवं  सांस्कृतिक जीवनशैली पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक तैयार की गयी है, इसमें विभागीय उपलब्धियों को भी समाहित किया गया है।

इसके अलावा आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा राज्य की माझी, परधान, गडबा (गदबा) एवं पाव जनजाति की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुक्स एवं बैगा, गोड, अगरिया एवं कंवर एवं हल्बा जनजाति से संबंधित फोटो हैण्डबुक्स का अंग्रेजी रुपांतरण भी कराया गया है। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई राज्य की गदबा, मुण्डा, बैगा, कमार एवं भुजिया जनजातियों के जीवन आधारित मानव शास्त्री अध्ययन पुस्तिका के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनजातीय एटलस का विमोचन भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जनजातीय एटलस जारी करने वाला छत्तीसगढ़, ओड़िसा एवं झारखण्ड के बाद देश का तीसरा राज्य बन गया है, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है।

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी को दुर्ग में रहेंगे, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, नगपुरा भी जाएंगे
बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने की 11 जिलों की समीक्षा… वर्चुअल बैठक में जानी जिलों की स्थिति
महापौर परिषद की बैठक: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर बनी सहमति, जाने एमआईसी और किन पर बनी सहमति
दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गाड़ी की सर्विसिंग नहीं मिली तो युवक ने खुद की स्कूटी को लगा दी आग, सड़क पर मची अफरातफरी
Next Article भिलाई में होगा ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन… दो दर्जन से ज्यादा खेलों का सजेगा मेला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?