ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : सरपंच से ग्रामीणों का विवाद, रातभर घुघुवा में जमकर हुआ बवाल…. गुस्साई महिलाओं ने फूंक दी गाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : सरपंच से ग्रामीणों का विवाद, रातभर घुघुवा में जमकर हुआ बवाल…. गुस्साई महिलाओं ने फूंक दी गाड़ी

By Mohan Rao
Published: October 28, 2022
Share
SHARE

भिलाई। पाटन के घुघुआ में दो पक्षों के विवाद के बाद सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। इस दौरान यहां पर जमकर बवाल हुआ। सरपंच परिवार व ग्रामीणों के बीच वाद विवाद- गाली गलौच शुरू हो गई। इसकी सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और और मामला सुलझाने का प्रयास किया। लाख कोशिशों के बाद मामला थमता नजर नहीं आया। इसके बाद पाटन थाना प्रभारी सहित भट्‌टी पुलिस व एसडीओपी पाटन ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों में आक्रोश इतना था कि वहां खड़ी गाड़ी को भी फूंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को ग्राम घुघुवा में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस पहुंची तो यहां 20 से 25 की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा थे उनके साथ में महिलाएं भी थी। सभी सरपंच से गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान छत पर सरपंच एवं उसका परिवार भी खड़ा था और ग्रामीणों से गाली गलौज कर रहा था। पुलिस इन्हें समझाती रही और वे उग्र होते रहे।

इस दौरान महिलाओं का गुस्सा देखने लायक था। महिलाओं ने काफी गदर मचाया। पुलिस के समझाने व रोकने के बाद भी महिलाएं नहीं मानी और बाहर खड़ी गाड़ी को मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान माहौल काफी बिगड़ गया। ग्रामीण पुलिस पर भारी पड़ने लगे। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पाटन एसडीओपी, भट्टी थाना प्रभारी व महिला थाने से बल बुलाया गया और महिलाओं को काबू में किया गया। इस बीच रात भर ग्राम घुघुवा में तनाव का माहौल रहा। शुक्रवार की सुबह भी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि अभी स्थिति सामान्य है।

आंदोलनरत किसानों से मिले मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- हम सभी एक किसान परिवार के हैं आपकी समस्याओं के हल के लिए हम प्रतिबद्ध
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का जीता दिल, गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले हुए बुलंद
वार्ड 29 में 20 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन…. मेयर देवेंद्र यादव की पहल से जल्द मिलेगा नया सामुदायिक भवन का लाभ
भारत-यूरापीय संघ की डील पर बोले सीएम साय- आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : लंबे समय से एक ही जगह जमे पटवारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी सूची
Next Article बीच सड़क बर्थ-डे सेलिब्रेट किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, Video वायरल होने पर थानेदारों पर होगी कार्रवाई, जानिए क्यों सख्त हुए IG बीच सड़क बर्थ-डे सेलिब्रेट किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, Video वायरल होने पर थानेदारों पर होगी कार्रवाई, जानिए क्यों सख्त हुए IG

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?