ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: चिता के कोयले पर भुट्टा सेंकने की फितरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: चिता के कोयले पर भुट्टा सेंकने की फितरत

By @dmin
Published: October 13, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
कबड्डी खेलते समय लगी चोट के कारण 35 वर्षीय ठंडाराम मालाकार की मौत हो गई. उसे तत्काल घरघोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया. रायगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. यह एक हादसा था जिसका सभी को शोक-संताप है. खेल-खेल में चोटें लगती हैं. कभी-कभी ये चोटें जानलेवा भी साबित होती हैं. पर इसके कारण कोई खेलना नहीं छोड़ देता. छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के कोने कोने में कॉर्क और लेदर बाल से बच्चे क्रिकेट खेलते हैं. न सिर पर हेलमेट होता है न ही पैड या ग्लव्स. कबड्डी, हाकी या फुटबाल खेलते समय भी बच्चे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही होते हैं. छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक इसी को एक उत्सव का रूप दे रहा है. विपक्ष की यह मांग सही है कि खेल मैदान पर एक चिकित्सक होना चाहिए, फस्र्ट एड किट होना चाहिए. पर यह भी उतना ही बड़ा सच है कि स्पोट्र्स मेडिसिन के चिकित्सक देश में अंगुलियों पर गिने जा सकते हैं. इनमें भी अस्थि रोग विशेषज्ञ ही ज्यादा होते हैं. वैसे भी चोटिल को अस्पताल लेकर जाया ही गया था. वहां भी उसकी कोई खास मदद नहीं हो पाई. फिर ग्राउंड पर बैठा डाक्टर ही क्या कर लेता? हम महसूस करें या न करें, 2022 की दुनिया हममे से अधिकांश के लिए नई है. हमारी शारीरिक क्षमताएं पहले जैसी नहीं रहीं. कोविड के चलते यह गिरावट एकाएक आई है. इसकी आदत डालने में अभी वक्त लगेगा. 2021 में 32 लाख लोग खेलकूद के दौरान घायल हो गए. यह संख्या उन लोगों की है जिन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ा. ग्राउंड पर घायल और ठीक होने वालों की संख्या इससे काफी ज्यादो हो सकती है. पर ये आंकड़े अमेरिका के हैं. हमारे यहां अभी इस तरह के आंकड़े जुटाने का रिवाज नहीं है. यह आंकड़े पिछले वर्ष के मुकाबले 20 फीसद ज्यादा थे. कोविड को इसका कारण माना जा रहा है. इस पर राजनीति करने की कोशिश करना, चिता के कोयले पर भुट्टे सेंकने जैसा है. भाजपा के जिम्मेदार महामंत्री ने कहा कि घरघोड़ा से रायगढ़ का खराब रास्ता मौत का कारण बना. जिम्मेदारों को नोटिस दो. एकदम सही कहा. सड़कें पब्लिक के पैसे से बनती हैं. इसमें किसी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए. कमीशनखोरी इसकी एक बड़ी वजह है. पर ये सड़क के अनुपयोगी होने की इकलौती वजह नहीं हैं. बिना बात की रैलियां, जुलूस और बेतरतीब बारातों के कारण भी सड़कें बाधित होती हैं. उनपर भी रोक लगनी चाहिए. वैसे जिम्मेदार महामंत्री ने एक मांग और की है. 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की. रुपए तो समझ में आते हैं पर सरकारी नौकरी क्या कोई गिफ्ट आइटम है?

वित्त मंत्री ने रायगढ़ में किया राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा- राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर है अग्रसर
कोरोना का कहर: 4 लाख से नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 3689 ने गंवाई जान
नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान
कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई, गृह मंत्रालय का फैसला
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोरी के 31 मामलों का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना! यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना!
Next Article सड़क पर सजाया दुकान, यातायात बाधित होने पर निगम ने वसूला अर्थदण्ड, स्कूल पर भी लगाया जुर्माना सड़क पर सजाया दुकान, यातायात बाधित होने पर निगम ने वसूला अर्थदण्ड, स्कूल पर भी लगाया जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?