ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना!

By @dmin
Published: October 13, 2022
Share
यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना!
यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को बैन करने की तैयारी, अगर किया नियमों का उल्लंघन तो भरना पड़ेगा 82000 जुर्माना!-symblic pic
SHARE

स्विट्जरलैंड (एजेंसी)। हिजाब को लेकर दुनिया के कई देशों में विवाद हो रहा है। ईरान में जहां महिलाएं इसके खिलाफ आंदोलन कर रही हैं वहीं, स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनने या चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 फ्रैंक यानी 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। स्विस फेडरल काउंसिल ने संसद में एक मसौदा कानून का प्रस्ताव करने की घोषणा की है।

अरब न्यूज इसकी जानकारी दी है। हालांकि, संसद को भेजे गए मसौदे में नाम से बुर्के का जिक्र नहीं है। साथ ही कुछ छूट की भी बात कही गई है। संसद द्वारा मसौदा कानून को हरी झंडी मिलने के बाद यह बिल स्विट्जरलैंड में लागू होगा।

आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड में कुल आबादी का 5 प्रतिशत मुस्लिम है, जिनमें से कई तुर्की और बाल्कन राज्यों से हैं। सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को 2021 में एक जनमत संग्रह में मंजूरी दी गई थी। इससे पहले 7 मार्च 2021 को स्विट्जरलैंड ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर मतदान किया था।

स्पुतनिक ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य कारणों, सुरक्षा मुद्दों, जलवायु परिस्थितियों, स्थानीय रीति-रिवाजों, कलात्मक उद्देश्यों और विज्ञापन के लिए चेहरे को ढंकने की अनुमति देगी। वहीं, राजनयिक और कांसुलर कार्यालयों, बोर्ड के विमानों, चर्चों और अन्य पूजा स्थलों के परिसरों में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने पर वोटिंग
स्विट्जऱलैंड में चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध में घूंघट, बुर्का और नकाब शामिल थे। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 51.21 प्रतिशत मतदाताओं ने फेस कवरिंग पर प्रतिबंध का समर्थन किया। स्विस कैबिनेट ने 2022 में बुर्का कानून के उल्लंघन के लिए प्रस्तावित जुर्माने की राशि को 10,000 स्विस फ्रैंक से कम करने का निर्णय लिया। स्विस कैबिनेट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय सार्वजनिक सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था। बता दें कि यूरोप में डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और बुल्गारिया ने सार्वजनिक रूप से चेहरा ढंकने पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

बिहार में नीतिश सरकार को झटका, आरक्षण बढ़ाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द किया, बताया असंवैधानिक
शुरू हुआ बीएसपी के जम्बो कोविड केयर सेंटर… केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वर्चुअली किया लोकार्पण
पामगढ़ विधानसभा में सीएम ने खोला विकास का पिटारा, हुआ इन कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का बदलेगा नाम? सीएम योगी के ट्वीट से मिले संकेत
चक्रवात से बिगड़ा छत्तीसगढ़ का मौसम, दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड… मौसम विभाग ने बताई इसी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण बैैंक के पूर्व मैनेजर का कारनामा, खाताधारकों के 3 करोड़ से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर दिए रिश्तेदारों के अकाउंट में ग्रामीण बैैंक के पूर्व मैनेजर का कारनामा, खाताधारकों के 3 करोड़ से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर दिए रिश्तेदारों के अकाउंट में
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: चिता के कोयले पर भुट्टा सेंकने की फितरत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?