ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेजन प्राइम की कॉल मी बे से वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी अनन्या पांडे?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अमेजन प्राइम की कॉल मी बे से वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी अनन्या पांडे?

By Sonu Sahu
Published: October 13, 2022
Share
SHARE

ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक मंच बनकर उभरा है। आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स इस प्लेटफॉर्म पर आएंगे। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अभिनेत्री अनन्या पांडे वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी। खबरों की मानें तो वह सीरीज कॉल मी बे में नजर आएंगी। यह सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। खास बात यह है इस प्रोजेक्ट का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर करेंगे।

रिपोर्ट की मानें तो अनन्या कॉल मी बे से वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं। ऐसी चर्चा है कि धर्मा प्रोडक्शंस के डिजिटल विंग धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले सीरीज का निर्माण किया जाएगा। वह शो में एक अरबपति फैशनिस्ट की भूमिका निभाते हुए दिखने वाली हैं। इसकी कहानी एक ऐसे कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे एक घोटाले के चलते उसका अमीर परिवार अस्वीकृत कर देता है।

इस प्रोजेक्ट में अनन्या के अलावा कई दिग्गज कलाकार नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो इस सीरीज की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। दोस्ताना 2 का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डीकुन्हा इस सीरीज का निर्देशन करेंगे। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने सीरीज की कहानी लिखी है। इस सीरीज की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है। इस प्रोजेक्ट को अगले साल रिलीज किया जाएगा।

राज शांडिल्य की ड्रीम गर्ल 2 को खत्म करने के बाद अनन्या इस सीरीज के साथ जुड़ेंगी। आयुष्मान खुराना भी फिल्म का हिस्सा हैं। वह फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म खो गए हम कहां में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या और आदर्श गौरव की तिकड़ी नजर आएगी। हाल में वह विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था।

अनन्या को फिल्ममेकर करण ने ही बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। इस अभिनेत्री ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वह अब तक इस बैनर की तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के अलावा लाइगर और गहराइयां का निर्माण भी करण ने ही किया था। गहराइयां उनकी पहली फिल्म थी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी।

दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया। आर्या 2 में भी उन्होंने अपने अभिनय का तड़का लगाया। द फेम गेम के जरिए माधुरी दीक्षित ने हाल में अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। करिश्मा कपूर ने 2020 में मेंटलहुड के साथ अभिनय में अपनी वापसी की थी। यह ओटीटी पर उनका डेब्यू प्रोजेक्ट था।

मकानों के मलबे से बनेगी टाइल्स, सीएम बघेल ने 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात
पड़ोसी ने नहाते समय नाबालिग का बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
किसान तुंहर टोकन ऐप से बदली धान विक्रय की तस्वीर, करजी के किसान को मिली सहज और पारदर्शी सुविधा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री चौधरी बोले- विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव
चंद्रयान-3: इसरो ने पहली बार दिखाई ‘मिशन मून’ की झलक, अगस्त में भारतीय उम्मीदों को चांद पर ले जाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर-9 हॉस्पिटल के आउटसोर्स अटेंडेंट हड़ताल पर, बेवजह काम से निकालने का विरोध… लगाए गंभीर आरोप
Next Article पोल्का डॉट साड़ी में अंजलि अरोड़ा ने ढाया कहर, फैंस उनकी एक झलक के लिए रहते हैं बेताब…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?