ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पानी के अलावा सुबह-सुबह इन चीजों का भी करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

पानी के अलावा सुबह-सुबह इन चीजों का भी करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे

By Sonu Sahu
Published: October 10, 2022
Share
SHARE

आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह आपके स्वास्थ्य और उर्जा के स्तर को प्रभावित करता है, इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले क्या पीना चाहिए, ये जानना बेहद जरूरी है। अभी आप सबके दिमाग में एकमात्र पानी का ख्याल आ रहा होगा, लेकिन आज हम आपको अन्य कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिनका सुबह सेवन करने से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है।

Contents
  • पानी के साथ सेब का सिरका
  • ग्रीन टी
  • ब्लैक कॉफी
  • एलोवेरा का जूस
  • टमाटर का जूस

पानी के साथ सेब का सिरका

सेब का सिरका कई लाभों से भरपूर है और स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। आधे ग्लास पानी में एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह उठने के बाद पी लें। ये कई हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक है। इसके अलावा ये हृदय को भी बेहतर रखता है। ऐसे लोग जो अपना वजन घटाना और मोटापा कम करना चाहते हैं, वो इसका सेवन जरूर करें।

ग्रीन टी

एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने के कारण ग्रीन टी शरीर को कई बीमारियों से बचाती है और वजन घटाने में मदद करती है। सुबह-सुबह ग्रीन टी पीने से कई अन्य फायदे मिलते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और मोटापे को खत्म करती है। यह दिमाग को तेज करने में सहायक है और इसमें कैंसर से बचाव के गुण हैं। ग्रीन टी हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करती है।

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी में ऐसे कई स्वास्थ्यजनक पदार्थ शामिल हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ हाइड्रेटिंग में भी बहुत मददगार होती है। इसमें बहुत कम फैट होता है, लेकिन इसके सेवन से कोर्टिसोल नामक हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। यह शुगर लेवल के स्तर को नियंत्रित करने और याद्दाश्त को मजबूत करने जैसी प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को भी प्रभावित करती है।

एलोवेरा का जूस

एलोवेरा सबसे अच्छी प्राकृतिक चीजों में से एक है। एलोवेरा जूस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से आपको अनगिनत फायदे मिलेंगे। ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सूजन को कम करने में मदद करता है और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, जो आंतों का रोग है, से पीडि़त लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है। इसके अलावा ये त्वचा की समस्याओं को ठीक करने और पेट को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

टमाटर का जूस

अगर आप अपने दिन की शुरुआत टमाटर के जूस से करते हैं तो इससे न केवल आपके शरीर बल्कि त्वचा को भी काफी फायदा मिलेगा। टमाटर के जूस को पीने से शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी त्वचा खिल जाती है। इससे शरीर को एसिडिटी से लडऩे में मदद मिलती है और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।

मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
मुख्यमंत्री ने की देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा
महावीर जयंती पर स्वामी जी के जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा
चांद के बाद सूरज पर जाने को तैयार, कल लॉन्च होगा आदित्य-एल1, सफलता के लिए इसरो चीफ पहुंचे मंदिर
होली पर ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ की चिंता दूर, रेलवे चला रहा है दर्जनों स्पेशल ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 352 # 10 october 2022
Next Article भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदारों की खुली चेतावनी, प्लांट में कर देंगे पूरा काम बंद, बाहरी ठेकेदारों को मारेंगे जूते

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?