भिलाई. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य राज्यों का दौरा निपटाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए दौरा जारी है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह भदौरिया ने भिलाई में शनिवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज की कुछ विसंगतियां हैं। जिसे दूर करने की आवश्यकता है।
समाज में दहेज़ प्रथा को पूर्णत: समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। समाज इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हम दहेज प्रथा के खिलाफ हैं। देश में चल रहे जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की पुरजोर सिफारिश भी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र ने की है। देश की हर प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं को समान अधिकार के लिए 50त्न आरक्षण देने की बात कही।
रायपुर में होगा भव्य दशहरा मिलन समारोह
राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत क्षत्रिय कल्याण सभ भिलाई के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने फूल माला और पुष्पगुच्छ से किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्टीय युवा विंग कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी 9 अक्टूबर को ढाई बजे से रायपुर स्थित ठाकुर विघ्नहरण सिंह भवन टाटीबंध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के राष्ट्रीय महिला सम्मलेन और दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे।
यह रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित
इस कार्यक्रम में क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष अजित सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विभा सिंह, राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह राठौर, सहमंत्री अरविन्द कुमार सिंह, उदय सिंह, प्रचार मंत्री अशोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्य दया सिंह, माधव सिंह, दुर्गा सिंह सेंगर, संतोष सिंह, सुरेश चंद , रमाशंकर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अरुण सिंह (पार्षद), अतेंद्र सिंह, रामनारायण सिंह ,धनजय सिंह, करनी सेना दुर्ग अध्यक्ष अभिषेक सिंह, पूर्व कार्यकारिणी से संजय सिंह, सुनील सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।