कांकेर. कांकेर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में को नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आकर BSF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। IED ब्लास्ट होते ही साथी जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और एरिया सर्चिंग करते हुए दो जिंदा IED भी बरामद किया है। इस पूरे घटना क्रम का बीएसफ ने वीडियो जारी किया। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से जवानों ने मोर्चा संभाला।
मार्कानारा रोड पर सुरक्षा बलों एवं आम जनता को भारी मात्रा मे नुकसान पहुंचाने के ईरादे से माओवादियों द्वारा श्रेणी क्रम में रिमोट कन्ट्रोल आईईडी (जिंदा बम्ब) लगाया गया था। 30 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी चौकस ड्युटी एवं सुझ-बूझ से बर्बाद कर दिया। 30 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की सीओबी धुत्ता द्वारा रोड सर्च आपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसमें 01 जवान को मामूली चोट आई है। इसके बाद में इलाके की घेराबंदी करके बम निरोधक दस्ता द्वारा एरिया को सर्च किया गया। जिसमें 08 किलोग्राम वजनी 01 प्रेसर कुकर आर सी आईईडी (जिंदा बम्ब) बरामद हुआ। जिसे क्षेत्रीय मुख्यालय कांकेर के बम निरोधक दस्ते द्वारा नष्ट कर माओवादियों के खतरनाक मंसूबों पर पानी फेर दिया ।
बता दें शुक्रवार को कोयलीबेड़ा का बाजार का दिन था। जिसमें आस पास के लोगों का बाजार में काफी आना जाना होता है। यदि सीमा सुरक्षा बल ने सही समय पर इस आपरेशन के दौरान आईईडी को बरामद नहीं किया होता तो आम जनता को बड़ी मात्रा में जान माल का नुकसान हो सकता था। सीमा सुरक्षा बल द्वारा मुस्तैदी से ड्युटी करने से माओवादी इलाके में अपना वर्चस्व खो रहे हैं, इसलिए अपनी उपस्थित दर्शाने के लिए बीच बीच में इस तरह का नाकाम कोशिश करते रहते है। सीमा सुरक्षा बल के अचूक आसूचना एवं जवानों की सजगता के कारण माओवादी हर बार अपने मंसूबों में नाकामयाब हो रहे है।
सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर छत्तीसगढ़ में स्थित सीमांत मुख्यालय (विशेष संकिया) सीमा सुरक्षा बल के महानिरिक्षक इंदराज सिंह ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी। आम नागरिकों को यह भरोसा दिलाया कि सीमा सुरक्षा बल आप लोगो की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से कार्यवाही करते रहेगें।