ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: ये कैसा जाल जिसमें केवल लड़कियां फंसती हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: ये कैसा जाल जिसमें केवल लड़कियां फंसती हैं

By Om Prakash Verma
Published: October 1, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रेम कभी समर्पण, त्याग और बलिदान का पर्याय हुआ करता था. पर अब स्थिति उलट चुकी है. अब प्रेम एक ऐसा खेल है, जिसमें शतरंज खेलने से भी ज्यादा शातिर दिमाग की जरूरत होती है. इसमें विभिन्न प्रकार के जाल फैलाए जाते हैं. इस जाल की खास बात यह है कि इसमें बिना चारा डाले ही बालिग-नाबालिग किसी को भी फंसाया जा सकता है. पर यह जाल भी जेंडर बायस्ड है. इसमें आमतौर पर लड़कियां ही फंसती हैं. वैसे प्रकृति ने लड़कियों को छठी इंद्रीय दे रखी है जिससे वे चाहें तो किसी की नीयत को चुटकियों में ताड़ सकती हैं. पर इस जाल में फंसी लड़कियों की छठी इंद्रीय सुप्त हो जाती है. कभी- कभार लड़के भी फंसते हैं, पर कुछ तो मेल इगो और कुछ बेशर्मी उनके काम आ जाती है. फांसने के बाद भी उन्हें अपने इशारों पर नचाना मुश्किल ही होता है. हालांकि इसके भी अपवाद हैं. पुरुष किसी खास ओहदे पर हो, समाज में उसकी कोई साख हो तो वह भी बेचारा बनकर उंगलियों के इशारे पर नाचने लगता है. अब जबकि मोबाइल फोन के रूप में हर हाथ में कैमरा और रिकार्डर आ गया है, तो इस जाल में कुछ दांत भी उग आए हैं. ये दांत जाल में फंसे लोगों को काटते हैं, चबाते हैं और लहूलुहान कर देते हैं. कोई ऑडियो रिकार्ड कर लेता है तो कोई वीडियो बना लेता है. जोश ज्यादा हो तो लोग अपना पर्सनल वीडियो खुद शूट कर उसे शेयर कर देते हैं. पहले कहा जाता था कि प्रेम जीवन में एक ही बार होता है. गलत कहते थे वो लोग. प्यार बार-बार, कई बार हो सकता है. फटाफट प्यार का एक फायदा यह भी है कि इसमें फटाफट ब्रेकअप की भी सुविधा है. कपल फोटोग्राफ्स को बीच से फाड़ लो, गिफ्ट्स लौटा दो और हो गया ब्रेकअप. रह जाता है केवल मोबाइल में कैद इसका इतिहास. कुछ लोग नंबर, फोटो, वीडियो और कॉल रिकार्ड डिलीट कर देते हैं. पर कुछ लोग इसकी कापियां रख लेते हैं. उनका ‘यह दिल मांगे मोरÓ इतनी जल्दी हार नहीं मानता. वह फोटो, वीडियो की बिनाह पर ब्लैकमेल करने लगता है. कभी मिलने बुलाता है, कभी पैसे मांगता है तो कभी कुछ और. जब पानी नाक तक आ जाता है तो लोग पुलिस के पास पहुंचते हैं. पुलिस ऐसे मामलों से तंग आ चुकी है. जब-जब ऐसी कोई लड़की उनके सामने आती है, उनकी आंखों के आगे अपनी बहन-बेटी का चेहरा घूम जाता है. वे आशिक की जमकर धुनाई करते हैं. स्कूल-कॉलेज में जाकर लड़कियों को समझाते हैं, सुरक्षा और आत्मरक्षा के टिप्स भी देते हैं. पर समस्या है कि सुरसा के मुंह की तरह फैलती चली जा रही है. दरअसल जब पुलिस ज्ञान बांट रही होती है, तब भी ऐसे कपल्स किसी पेड़ के नीचे, किसी थिएटर के कोने में बैठे होते हैं. इनकी आवाज उनतक पहुंचती ही नहीं.

breaking news : भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी होंगे डिप्टी सीएम
दुर्ग के सरकारी राशन के गोदाम से चोर ले गए 96 क्विंटल चावल और 75 किलो चीनी, CCTV फुटेज में दिखा ट्रक
केंद्र की सलाह: टीके की शीशी खुलने के बाद 4 घंटे में उपयोग हो जानी चाहिए, बर्बादी रोकें
भिलाई के दिव्यांग गौकरण पाटिल को राष्ट्रपति का बुलावा, 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगे डिनर
रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम मोदी को दी चौपर क्रैश की पूरी जानकारी, कल संसद में बयान करेंगे जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 6 से, फुगड़ी से लेकर गिल्ली-डंडा तक दिखेगा जलवा
Next Article दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलटी, तीन की मौत, सीएम ने जताया दुख दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलटी, तीन की मौत, सीएम ने जताया दुख
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?