ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News:_इस साल नहीं होगी पानी की किल्लत, छत्तीसगढ़ के सभी जलाशय लबालब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhdhamtariDurg-BhilaiFeaturedNewsRaipur

Big News:_इस साल नहीं होगी पानी की किल्लत, छत्तीसगढ़ के सभी जलाशय लबालब

By Om Prakash Verma
Published: September 29, 2022
Share
Big News:_इस साल नहीं होगी पानी की किल्लत, छत्तीसगढ़ के सभी जलाशय लबालब
Big News:_इस साल नहीं होगी पानी की किल्लत, छत्तीसगढ़ के सभी जलाशय लबालब
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ज्यादादर सिंचाई बांध और जलाशय लबालब है। गंगेरल बाध में 93 प्रतिशत से ज्यादा पानी का भराव है वहीं सिकासार, खारंग और मनियारी बांध में सौ फीसदी जलभराव है। इस साल बेहतर मानसून की वजह से राज्य के सिंचाई बांधों और जलाशयों में जलभराव की स्थिति बीते दो सालों की तुलना में बेहतर है। राज्य की 12 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में आज की स्थिति में 4756.670 एमसीएम जलभराव है, जो कि इनकी कुल जलभराव क्षमता का 88.81 प्रतिशत है। इसी तरह राज्य की कुल 34 मध्यम परियोजनाओं में 936.710 मिलियन एमसीएम जलभराव है, जो कि इनकी कुल जलभराव क्षमता का 93.25 प्रतिशत है। वर्ष 2020 में वृहद एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में इसी अवधि में जलभराव की स्थिति क्रमश: 86.67 एवं 86.20 प्रतिशत थी, जबकि वर्ष 2021 में वृहद एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में 86.44 तथा 80.79 प्रतिशत जलभराव था।

राज्य की 12 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में शामिल सिकासार, खारंग और मनियारी जलाशय आज की स्थिति में लबालब हैं। मिनीमाता बांगो में 84.5 प्रतिशत तथा रविशंकर गंगरेल बांध में 93.35 प्रतिशत जलभराव है। बीते दो सालों से जलभराव की कमी से जूझ रहे बालोद जिला स्थित तांदुला जलाशय में इस साल स्थिति काफी बेहतर है, तांदुला जलाशय में वर्तमान में 93.64 प्रतिशत जलभराव है। कांकेर स्थित दुधावा और धमतरी जिले का मॉडल सिल्ली बांध भी लबालब होने की स्थिति में है। इन दोनों बांधों में आज की स्थिति में 99 प्रतिशत जलभराव है। सोंढूर डेम में 91.70 प्रतिशत, कोडार बांध में 66.48 प्रतिशत, केलो बैराज में 94.11 प्रतिशत पानी है। बड़े सिंचाई परियोजनाओं में से एकमात्र अरपा भैंसाझार बैराज में आज की स्थिति में 50 प्रतिशत से कम जलभराव है।

राज्य की मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में बालोद जिला स्थित खरखरा डेम, बस्तर जिले के कोसार टेडा बांध, कांकेर जिले के परालकोट एवं मायना डेम, कबीरधाम जिले के छीरपानी, सरोदा एवं बहेराखार, राजनांदगांव जिले के पिपरिया नाला,रूसे डेम एवं मोंगरा बैराज, रायगढ़ जिले के खमारपकुट, सरगुजा जिले के बरनाल डेम और बिलासपुर जिले के घोंघा, कोरिया जिले के झुमका में 100 प्रतिशत जलभराव है। रायपुर जिला स्थित कुम्हारी जलाशय और सरगुजा के बांकी सिंचाई जलाशय को छोड़कर शेष मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में जलभराव की स्थिति 70-99 प्रतिशत तक है। कुम्हारी जलाशय में आज की स्थिति में 32.78 तथा सरगुजा के बांकी बांध में 32.28 प्रतिशत पानी है।

झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बौछारों ने गिराई तापमान की सेहत
Sensex: बाजार में रिकॉर्ड उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18900 के करीब पहुंचा
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन भिलाई में, जाने कहां पर होगी प्रतियोगिता
इंडिया स्टील 2025 सम्मेलन : उद्योग मंत्री देवांगन बोले– देश को इस्पात उत्पादन का वैश्विक केन्द्र बनाने अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, दुर्ग सहित रायपुर व राजनांदगांव में की थी चोरी.. पांच बाइक बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में CRPF का एक जवान शहीद, सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आए बीजापुर में CRPF का एक जवान शहीद, सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आए
Next Article माता के दर्शन करने जा रहे दो युवकों पर भालुओं ने किया हमला, स्कूली बच्चे का आंख नोंचकर निकाला माता के दर्शन करने जा रहे दो युवकों पर भालुओं ने किया हमला, स्कूली बच्चे का आंख नोंचकर निकाला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?