ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांगों के प्रति रहें संवेदनशील: अनुसुईया उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दिव्यांगों के प्रति रहें संवेदनशील: अनुसुईया उइके

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मानवीय संवेदना के साथ मानव सेवा का कार्य सम्मानीय है। दिव्यांग जनों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान कर, उन्हें एक नया जीवन देने का कार्य भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति छत्तीसगढ़ कर रही है जो सराहनीय है। जगदलपुर स्थित महावीर भवन में आयोजित नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के समापन समारोह में पहुंची राज्यपाल छत्तीसगढ़, सुश्री अनुसुईया उइके ने जैन समाज के सेवा भाव की भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा बस्तर संभाग के सुकमा एवं बस्तर जिले में दिव्यांगों को चिन्हित कर उनके जीवन संवर्धन के लिए सुकमा में 5 दिवसीय एवं जगदलपुर में 4 दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन कर लगभग 1800 दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र प्रदान किया है। उन्होंने कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और कृत्रिम अंग प्रदान किए।

राज्यपाल सुश्री उइके ने बस्तर जिले के दिव्यांग जनों की सहायता और समस्याओं के निराकरण हेतु ब्लॉक में नियमित अंतराल में दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। जिससे क्षेत्र के आस पास के दिव्यांग जन को शासकीय कार्यों हेतु मुख्यालय तक आने की मशक्कत ना करनी पड़े। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के प्रति हम सभी को संवेदनशील होकर उनके विकास और सामाजिक उत्थान के लिए प्रयासरत होना चाहिए। वे हमारे बीच के ही लोग है, उनके प्रति उदारता, संवेदना और सेवा भाव ही उनका सम्मान है।

उन्होंने कहा कि अपनी दिव्यांगता को आप अपनी कमी न समझें बल्कि उसे जिंदगी में चुनौती के रूप में समझें और हार कतई न मानें। आप सभी का सहयोग करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकारें सदैव तैयार हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव ही दिव्यांग लोगों को प्रोत्साहित किया है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दिव्यांग लेागों के लिए कई योजना चलाई हैं। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है। जो कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान भी करता है। यह शारीरिक रूप से अक्षम लोगों का शारीरिक और सामाजिक-आर्थिक पुनर्वास करने का कार्य कर रही है। ताकि वे सम्मान का जीवन जी सकें और समुदाय के उत्पादक सदस्य बन सके। यह संस्था विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग प्रदान करता है। जयपुर सहित, कैलिपर्स, बैसाखी, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र जैसे चलने वाले उपकरण, और अन्य सहायक उपकरण पूरी तरह से निशुल्क दिव्यांगो को उनकी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष सतीश मेहता सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

आयुक्त के टास्क को पूरा करने 250 सफाई मित्र मैदान में…. निदान 1100 की शिकायत को दूर करने जूटा अमला
नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, कोर्ट ने स्वास्थ विभाग को ठहराया जिम्मेदार… सुनाया यह फैसला
राजधानी में पत्नी की हत्या कर भागा पति, विवाद बाद सीमेंट से भरी बाल्टी से मारा…. आरोपी की तलाश में पुलिस
पढई तुंहर दुआर कार्यक्रम को मिल रही देश भर में सराहना….. पढ़ाई निरंतर जारी रखने अब तक 39.57 लाख ऑन-लाइन कक्षाएं संचालित
राजधानी में मीडियाकर्मी से मारपीट करने वाले बदमाश भाई गिरफ्तार, जरा सी बात पर कर दी थी पिटाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सशस्त्र सेना जितना सुदृढ़, देश उतना ही सुरक्षित एवं विकासशील: राज्यपाल
Next Article सचिन पायलट पर बरसे सीएम गहलोत, 'वो निकम्मा, नाकारा है, लोगों को लड़वाता है Big Breking: _अशोक गहलोत का बड़ा एलान, गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?