ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सशस्त्र सेना जितना सुदृढ़, देश उतना ही सुरक्षित एवं विकासशील: राज्यपाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सशस्त्र सेना जितना सुदृढ़, देश उतना ही सुरक्षित एवं विकासशील: राज्यपाल

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जगदलपुर के धरमपुरा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में सैनिक विश्रामगृह का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारी (सैनिकों के विधवा, परिवार के महिला सदस्य) को शाल-श्रीफल से सम्मानित कर राशि का वितरित किया। साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद जवान की पत्नी को और पेंशन प्राप्त जवानों की पत्नियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके कहा कि मैं उन सैनिक परिवारों के बीच हूँ, जिनके शूरवीरों ने अपनी पूरी जिन्दगी कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा में गुजारी है। राज्यपाल ने कहा कि उनकी सेवाओं के फलस्वरूप ही देश चारों ओर से सुरक्षित है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करें ताकि सरहद पर तैनात सैनिक बेहिचक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें। सशस्त्र सेना जितना सुदृढ़ होती है, देश उतना ही सुरक्षित एवं विकासशील होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वीर सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए एक करोड़ 06 लाख की लागत से बने सैनिक विश्राम गृह में 06 कमरे और हॉल का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित विश्रामगृह में सैनिक परिवारों के अलावा बस्तर आने वाले समस्त वर्दीधारियों एवं उनके परिजनों को भी आश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर को पूरे देश में बड़े शान से मनाया जाता है। सभी देशवासी अपने सैनिकों, शहीदों एवं उनके परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ए.एस.एफ फण्ड में बढ़-चढ़कर दान देवें। इस निधि में मिलने वाली समस्त दान राशि का पूर्व सैनिकों, शहीदों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं में उपयोग किया जाता है।

सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा और कलेक्टर एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेटों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर पुनीत सागर अभियान से संबंधित पर्यावरण संरक्षण पर नाट्य का मंचन भी हुआ। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ परिसर में वृक्ष रोपित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कमिश्नर श्याम धावड़े, बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज श्रीवास्तव, आईजी ओ.पी. पाल, ब्रिगेडियर ए.के. दास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, विंग कंमाडर पात्र, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम सहित भूतपूर्व सेना के अधिकारी-जवान और सेना से संबंधित परिवार उपस्थित थे।

सैनिकों के के लिए हेल्प लाईन नंबर जारी करने के दिए निर्देश

राज्यपाल ने जिला प्रशासन को वीर योद्धाओं एवं उनके परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए हेल्प लाईन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महीने के दो दिवस सैनिकों के कल्याण व समस्या सुनने तथा उसके निराकरण के लिए रखने को कहा। राज्यपाल ने बस्तर क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों व सेना में भर्ती के लिए अधिक प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बड़ी खबर: प्याज की कीमतें बढऩे की आशंका पर सीएम बघेल का बड़ा कदम…. प्याज की उपलब्धता व बाजार भाव पर नजर रखने जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया: बंद नही होंगे एपीएल राशनकार्ड, एपीएल एवं अन्य योजना के बनाए जा रहे हैं नए राशनकार्ड
दुर्ग के इस जगह बिखरेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा…
लॉकडाउन में सामान्य वर्ग पर आर्थिक बोझ: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- दो माह का बिजली बिल माफ करे सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के पार शेयर मार्केट: बाजार में मंदी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंकों तक फिसला, निफ्टी 17550 के नीचे, रुपया 81 के पार
Next Article दिव्यांगों के प्रति रहें संवेदनशील: अनुसुईया उइके

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?