ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो साल का इंतजार खत्म : सुपेला फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू…. अभी दिन में चलेंगे छोटे वाहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दो साल का इंतजार खत्म : सुपेला फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू…. अभी दिन में चलेंगे छोटे वाहन

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
सुपेला फ्लाईओवर से वाहनों की आवाजाही शूरू
SHARE

भिलाई। दो साल से बन रहे सुपेला फ्लाईओवर पर शुक्रवार से आवाजाही शुरू कर दी गई है। गुरुवार को हुए ट्रायल के बाद शुक्रवार से फ्लाईओवर एक ओर से खोला गया। फिलहाल छोटे वाहनों को फ्लाईओवर से चलने की अनुमति दी गई है वह भी सुबह से शाम तक। रात के समय फ्लाईओवर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे यातायात पुलिस की मौजूदगी में फ्लाईओवर के सामने पिलर हटाकर छोटे वाहनों के लिए जगह बनाई गई।

बता दें 2020 में एनएच पर सुपेला से लेकर कुम्हारी तक चार फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू किया गया था। नवंबर 2020 में सुपेला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया और लगभग दो साल बाद यह बनकर तैयार है। हालांकि अभी भी फ्लाईओवर की फिनिसिंग का काम जारी है इसके बाद इसे एक ओर से खोल दिया गया है। फिलहार दोपहिया व कार चालकों को फ्लाईओवर इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। इस दौरान एएसपी यातायात विश्वास चंद्राकर भी मौके पर मौजूद रहे।

यातायात का दबाव कम करने लिया गया निर्णय
एएसपी यातायात विश्वास चंद्राकर ने बताया कि सुपेला फ्लाईओवर को शुक्रवार से आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। एक दिन पहले एनएच के अफसरों ने ट्रायल किया था जो सफल रहा। फ्लाईओवर एक ओर से शुरू कर सुपेला चौक पर यातायात के दबाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। फ्लाईओवर में फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

मई 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य
इधर एनएच के अफसरों ने बताया है कि अगले साल मई तक सभी चारों फ्लाईओवर शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। सुपेला फ्लाई ओवर पर दोनों ओर से आवाजाही भी दिसंबर तक शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा डबरापारा फ्लाईओवर व पावरहाउस फ्लाईओवर का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कुम्हारी व सुपेला फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू होने के बाद अब एनएच का पूरा फोकस पावर हाउस व डबरापारा पर है। एनएच के अफसरों की मानें तो अगले साल सभी फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं-टेकाम
बीजापुर में मुठभेड़ : एक नक्सली ढेर, करीब 30 मिनट तक हुई फायरिगं… पिस्टल सहित नक्सली सामान बरामद
स्कूलों में न्योता भोजन: छत्तीसगढ़ में जनसहयोग से 75 हजार से अधिक बार हो चुका है न्योता भोज का आयोजन
रंगीन फाउंटेन व हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा जेल तिराहा…. शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक और कदम
सैनिटरी पैड्स में मुनमुन धमेचा ने छिपाई थी ड्रग्स, शाहरुख के बेटे के साथ रेव पार्टी में पकड़ी गई थीं , देखे विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, नवरात्रि में ये ट्रेनें रूकेगी मां के दरबार में, रेलवे ने दी सुविधा
Next Article यूनियन की जगह पर गाड़ी लगाने पर विवाद के बाद तान दी रिवाल्वर, देवेन्द्र यादव पर दर्ज हुई एफआईआर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?