ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : मटमैले पानी की शिकायतों पर भड़के दुर्ग कलेक्टर मीणा, बीएसपी अफसरों को लगाई फटकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News : मटमैले पानी की शिकायतों पर भड़के दुर्ग कलेक्टर मीणा, बीएसपी अफसरों को लगाई फटकार

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
Congress demonstrations on petrol and diesel, PCC president drove bicycle
दुर्ग कलेक्टर ने ली बीएसपी अफसरों की बैठक
SHARE

भिलाई। टाउनशिप व खुर्सीपार के बीएसपी आवासों में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने गुरुवार को बीएसपी अफसरों की क्लास लगाई। पुष्पेन्द्र मीणा ने कलेक्टर कक्ष में बीएसपी अफसरों की बैठक लेकर संयंत्र के अधीन आने वाले क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी बुनियादी सुविधा को पूरा करने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।

बैठक के दौरान कलेक्टर मीणा ने कहा कि बीएसपी के अधीन आने वाले क्षेत्रों में पानी के संबंध में उन्हें लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। क्षेत्रवासी क्षेत्र में मटमैले पानी मिलने की बात कह रहे है। कलेक्टर ने इस मामले में बीएसपी अफसरों को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को इसे शीघ्र निराकृत करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में कलेक्टर ने लोगों के चिकित्सकीय सुविधा के प्रसार के ओर भी ध्यान आकर्षण करने व  सेक्टर 9 स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का पुर्नविकास पर भी चर्चा की।

भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र के वर्तमान में खाली एवं अवैध कब्जे वाले मकानों को नगर निगम कर्मचारियों को किराए पर देने के साथ-साथ क्षेत्र में पीएम आवास योजना के लिए 10 एकड़ भूमि का हस्तांतरण की बात भी कहीं। उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई एवं डेंगू मलेरिया रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही, सेक्टर क्षेत्र के मकानो के पीछे का सीवरेज लाईन का संधारण, टाउनशिप में टार फेल्ट का कार्य, बदहाल सिवरेज प्रणाली को दुरस्त करने एवं आवासों की पुर्नविकास के लिए भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बैठक में गोठान हेतु जमीन, सिविक सेंटर विकास कार्य, फिल्टर प्लांट का संधारण, आवासों का पाईप लाईन संधारण, अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिये भवन का चिन्हांकन और नगर पालिक निगम रिसाली के विकास संबंधित चर्चा की गई।

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आधी रात गला रेत कर फरार हुए बदमाश… जांच में जुटी पुलिस
अब बस्तर के गांवों में वीडियो कॉल पर मिलेंगे वकील, टेली-लॉ योजना से घर बैठे सुलभ हुआ न्याय
हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों का होल बेहाल
बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी वकीलों की फौज, जानें कौन-कौन वकील करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में पैरवी
दुर्ग में अफीम की खेती व तस्करी मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार…. अब तक 8 पकड़ाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुल्हाड़ी मारकर नर्स की हत्या, बीच सड़क पर खून से लथपथ मिला शव… जांच में जुटी पुलिस
Next Article Video : कभी देखा है एक सांप को दूसरे सांप निगलते हुए, कोरबा में दिखा यह दुर्लभ नजारा… आप भी देखें यह शानदार वीडियो

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?