ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भारत का प्रचण्ड प्रहार, मोदी ने जीता दिल
Share
Notification Show More
Latest News
धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना
October 7, 2026
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश
October 7, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम
October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश
October 7, 2026
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भारत का प्रचण्ड प्रहार, मोदी ने जीता दिल

By Om Prakash Verma Published May 7, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत ने पड़ोसी मुल्क द्वारा पालित-पोषित आतंकवाद पर प्रचण्ड प्रहार किया है. भारत ने यह हमला कोई चोरी छिपे नहीं बल्कि पूरी दुनिया को बताकर और विश्वास में लेकर किया है. भारत ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुस कर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है. आतंकवाद के खिलाफ किसी भी देश के द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. मानना पड़ेगा कि भारत अब वह भारत नहीं रहा जो सिर्फ चेतावनी देता था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाता था. यह भारत आज स्वयं सक्षम है. इसकी अपनी प्रतिबद्धताएं हैं और किसी भी परिस्थिति में वह रुकने या झुकने को तैयार नहीं है. आतंक की बहुत सारी घटनाओं को भारत ने झेला है पर अब सब्र का बांध टूट चुका है. पहले पुलवामा और फिर पहलगाम में की गई बर्बरता के बाद भारत ने ऐसा तमाचा पाकिस्तान के मुंह पर मारा है कि उसका सिर भन्ना गया होगा. हिजबुल, लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर को बर्बाद कर दिया गया है. प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन को अप्रत्याशित रूप से सिन्दूर नाम दिया था. भारत में सिन्दूर शब्द का बड़ा महत्व है. सिन्दूर विवाहिता की शक्ति का प्रतीक है. सिन्दूर की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है, यहां तक कि यमराज से भी टकरा सकती है. भारत अपने देश को अपनी मां मानता है और यह सवाल उसके सिन्दूर का है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल देश बल्कि दुनिया का दिल जीत लिया है. आतंक हो या घुसपैठ, पाकिस्तान को अब तो समझ में आ गया होगा कि उसकी औकात भारत के आगे पिद्दी से अधिक नहीं है. संदेश साफ है कि भारत अब तक तो सावधानी से आतंकी ठिकानों को चुन-चुन कर निशाना बना रहा है पर यदि पाकिस्तान फिर भी बाज नहीं आया तो उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह कि भारत अब खुलकर आतंकवाद के खिलाफ है. उसके सभी मित्र देश उसके साथ हैं और आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. और तो और, अब तक पाकिस्तान को जिस चीन की ताकत का भरोसा था, उसने भी सुबह-सुबह आतंक के खिलाफ सख्त संदेश देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है. पाकिस्तान को हमेशा लगता रहा है कि जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होगी तो भारत का मुसलमान उसका साथ देगा पर इस बार उसका यह भ्रम भी चूर-चूर हो गया है. आखिर क्यों कोई किसी ऐसे देश का समर्थन करेगा जिसकी बुनियाद ही एक खामख्याल जिद पर खड़ी है? भारतीय मुसलमान अच्छे से जानते हैं कि वे भारत में न केवल महफूज हैं बल्कि पाकिस्तानी मुसलमानों से बेहतर स्थिति में हैं. अच्छा हो कि पाकिस्तान अपना बचपना छोड़ दे, बड़ा भाई अब दाढ़ी नुचवाने को तैयार नहीं है. उसने छोटे को दोनों हाथ में उठा लिया है, नहीं माना तो पटक दिया जाएगा.

You Might Also Like

धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma May 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए सैल्यूट : दक्ष वैद्य
Next Article पीएम माेदी की छत्तीसगढ़ को एक और बड़ी सौगात : आईआईटी भिलाई के कैंपस का होगा विस्तार, बढ़ेंगी सुविधाएं
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?