ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटा पैदा करने का दावा कर महिलाओं से दुष्कर्म करता था तांत्रिक, असलियत सामने आई तो पुलिस भी हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेटा पैदा करने का दावा कर महिलाओं से दुष्कर्म करता था तांत्रिक, असलियत सामने आई तो पुलिस भी हैरान

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। देश में आज भी बेटा और बेटी में फर्क के कई मामले सामने आते रहते हैं। आज भी महिलाएं बेटी की जगह बेटे की चाह रखती हैं। इसके लिए अंधविश्वास का भी सहारा लेते हैं और अपना सबकुछ लुटा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जो बेटा पैदा करने का झांसा देकर महिलाओं से दुष्कर्म करता था। ऐसे ही एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के निवाड़ी इलाके की रहने वाली एक महिला ने गफ्फार नाम के तांत्रिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है तांत्रिक ने उसकी बीमारी दूर करने व बेटा पैदा होने का झांसा दिया था। इसके झांसे में आ गई। 9 सितंबर को महिला तांत्रिक गफ्फार के पास पहुंची तो उसने प्रेतबाधा का भय दिखा और तंत्र पूजा के लिए अपने साथ रहने के लिए कहा।

इसके बाद तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाकर 10 दिनों तक मेरठ रखा और इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। महिला विरोध करती तो उसे मारने की धमकी देता था। किसी तरह महिला तांत्रिक के चंगुल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 21 सितंबर को आरोपी तांत्रिक गफ्फार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। खास बात यह है कि दूसरे के घरों में बेटा पैदा करने का वाले तांत्रिक की पांच बेटियां हैं।

कई महिलाओं को बना चुका था शिकार
आरोपी तांत्रिक गफ्फार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। तांत्रिक ने इससे पहले भी कुछ महिलाओं को बेटा पैदा होने का झांसा देकर तंत्र पूजा की और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। लोकलाज के भय से महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। इधर तांत्रिक का शिकार बनी महिला भी सदमें है और पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है।

आरबीआई: जल्द खुद की डिजिटल करेंसी ला सकता है केंद्रीय बैंक, डिप्टी गवर्नर ने बताया प्लान
विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समय के अनुरूप उच्च शिक्षा में परिवर्तन की जरूरत : सुश्री उइके
बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक, खनन व मरम्मत कार्य के लिए पंजीकृत एजेंसी अनिवार्य
‘बिहान’ कार्यकर्ताओं की हड़ताल: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर छह हजार महिलाएं सड़क पर उतरीं, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
पृथक बुंदेलखंड के साथ इतिहास की किताबों में कुछ और पन्ने जोड़ने की जरुरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई छत्तीसगढ़ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट का बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शामिल
Next Article कुल्हाड़ी मारकर नर्स की हत्या, बीच सड़क पर खून से लथपथ मिला शव… जांच में जुटी पुलिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?