ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला की रेप के बाद हत्या : अर्धनग्न हालत में मिला शव, सुबह घर से निकली तो फिर नहीं लौटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeatured

महिला की रेप के बाद हत्या : अर्धनग्न हालत में मिला शव, सुबह घर से निकली तो फिर नहीं लौटी

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

जगदलपुर। यहां महिला की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुबह शौच के लिए घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी। परिजनो ने जब तलाश शुरू की तो नर्सरी में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला। महिला के कपड़े जगह-जगह से फटे हुए थे और चोट के निशान भी मिले। महिला के साथ काफी बर्बरता की गई। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में जगदलपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर के नजदीक मेटगुड़ा इलाके में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का पति शहर में ही एक दुकान में काम करता है। दोनों ने हाल ही में एक बच्चा गोद लिया हुआ था। बताया जा रहा है बुधवार सुबह लगभग 6 बजे महिला शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके पति व अन्य लोगो ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर नर्सरी में महिला का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम लिए भेजा।

परिजनों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
शव की स्थिति देखने के बाद परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं और कपड़े फटे हुए थे। जगदलपुल एएसपी निवेदिता पाल ने बताया कि रेप व हत्या की आशंका है अभी इसकी पुष्टि नहीं है। उन्होंने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

अच्छी पहल: अब मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय से आम लोग भी करा सकेंगे अपने नए भवनों की गुणवत्ता जांच… छत्तीसगढ़ शासन ने दी अनुमति… जाने क्या है शासन की गाइडलाइन
किश्ते नहीं पटी तो फाइनेंस कंपनी के गुर्गों का खौफनाक कांड, ट्रैक्टर से कुचलकर कर दी हत्या
आरबीआई का वित्तीय साक्षरता पर क्विज कॉम्पिटिशन छत्तीसगढ़ में, 8वीं से 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स करेंगे भागीदारी… जानिए इसका शेड्यूल
छत्तीसगढ़ में जीवित वृद्धा को मृत बताकर दूसरे के नाम किया जमीन का नामांतरण: तहसीलदार निलंबित
बजट 2021: कल से महंगी हो जाएगी शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियान जतन क्लीनिक, अब हर महीने के पहले गुरुवार को सरकारी अस्पतालों में होगा बुजुर्गों का इलाज
Next Article Bhilai Breaking: Speed took the life of the constable दुर्ग में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, दरिंदों की क्रूरता ऐसी एक ने बाल पकड़ा दूसरा बनाता रहा दुष्कर्म का वीडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?