ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बसंती के लिए टंकी पर नहीं टॉवर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया उत्पात, जानें फिर क्या हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बसंती के लिए टंकी पर नहीं टॉवर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया उत्पात, जानें फिर क्या हुआ

By @dmin Published September 20, 2022
Share
SHARE

भिलाई। शोले फिल्म की तर्ज पर भिलाई तीन के गनियारी में आज एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। युवक को उतारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल युवक अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को जाने नहीं दिया। इसके बाद युवक 75 फीट ऊंचे टॉवर पर लगभग 70 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक युवक के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची भिलाई तीन थाने की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। युवक का नाम होरी लाल पारधी (30) बताया जा रहा है। होरीलाल यहां पर शोले फिल्म का धर्मेन्द्र बन गया। गांव में चढ़ने के लिए उसे टंकी नहीं मिली तो वह टॉवर पर चढ़ गया।

पत्नी को लेने पहुंचा था गांव
होरीलाल पारधी देवगांव खरोरा रायपुर का रहने वाला है। उसकी शादी ग्राम गनियारी में हुई थी। पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके पहुंची थी। होरीलाल अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को भेजने से इनकार कर दिया। फिर क्या था होरीलाल पर धर्मेन्द्र का भूत सवार हो गया और शोले फिल्म का वीरू बन गया। गनियारी से गुजरे हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिली तो पुरानी भिलाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी समझाइश दी। इसके बाद भी वह नहीं उतर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने होरीलाल को आश्वस्त किया कि उसकी पत्नी को वापस भेजेगा इसके बाद होरीलाल नीचे उतरा। टॉवर से उतरने के बाद भिलाई तीन पुलिस होरीलाल को अपने साथ थाने लेकर गई। वहीं इस मामले में ससुराल पक्ष को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि होरीलाल का ससुर अपनी बेटी को क्यों नहीं भेज रहा था।

You Might Also Like

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

@dmin September 20, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश के सभी परिवारों को सार्वभौम पीडीएस योजना ने दिया भरपेट भोजन का अधिकार – मंत्री मोहम्मद अकबर
Next Article आसमान से गिरा कुछ ऐसा, कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई दो युवकों की मौत, घर वाले करते रहे इंतजार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?