ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई विद्यालय में 5 दशक पहले पढ़ चुके विद्यार्थी मिले फिर एक बार,याद आए बीते दिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई विद्यालय में 5 दशक पहले पढ़ चुके विद्यार्थी मिले फिर एक बार,याद आए बीते दिन

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
एलुमिनी मीट के दौरान मिले पुराने स्टूडडेंबट्स
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट संचालित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 5 दशक पहले पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट फिर एक बार इकट्ठा हुए। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए सभी पूर्व स्टूडेंट ने मिल कर अपना छात्र जीवन याद किया। दो दिन तक सभी ने अपना स्कूल, अपना क्लासरूम और भिलाई शहर को जी भर कर देखा। वर्तमान और पुराने शिक्षकों का सम्मान किया और गेट टू गेदर में सभी का बचपन फिर एक बार लौट आया।

वर्ष 1961 से 1976 तक पास आउट स्टूडेंट ने 17 सितंबर को स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। अगले दिन 18 सितम्बर रविवार को पंजाबी पैलेस सेक्टर 5 में 150 पूर्व विद्यार्थियों की सपरिवार उपस्थिति रही। सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ पुराने दौर को याद किया।

भिलाई विद्यालय से पास आउट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी एक सत्र में शामिल हुए। महासचिव नरेश खोसला ने सबको याद दिलाया कि अपनी एलुमनी 2012 से 2022 तक हर 2 वर्ष में लगातार आयोजन करते आ रही है। भिलाई में यह आयोजन निरंतरता की वजह से अपनी अलग पहचान बना चुका है। शाम को सभी साथियों ने मधुर गानों से पूरी उपस्थित साथियो को मोहित किया। संगीत का कार्यक्रम रंजू खोसला ने अत्यंत प्रभावशाली रूप से क्विज के साथ संचालित किया। कार्यक्रम में सुधीर वैश्य द्वारा गाये गीत ‘ए मेरी जोहरा जबीं’ पर सबने झूमते हुए डांस किया।
आयोजन के अंतर्गत भिलाई विद्यालय के मेधावी छात्रों व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि बीएसपी की शिक्षा प्रभारी शिखा भिलाई स्टील प्लांट थी। वहीं कोरोना काल में विशिष्ट सेवाओं के लिए डाक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश खोसला व राजेन्द्र नायडू ने मिलकर किया।
अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने विशिष्ट सेवाओ के लिए कार्यकारिणी के साथियो को उनके कार्यकाल में सहयोग देने के लिएनरेश खोसला,इंद्रदत्त मित्तल,राजेन्द्र नायडू व रामसमुझ कनोजिया को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में नागपुर से पधारे सेवानिवृत्त शिक्षक बादल कुमार बनर्जी सभी पूर्व विद्यार्थियों के लिए एक उल्लेखनीय अवसर लेकर आए। सभी ने अपने गुरु के साथ सभी पुरानी यादें ताजा की। वयोवृद्ध बनर्जी अभी भी सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं और किसी समय में पराग व चंदामामा में उनकी कहानियां नियमित प्रकाशित होती थी। बादल कुमार बनर्जी ने भी यहां कुछ संस्मरण सुनाए और आशीर्वचन दिया। धन्यवाद ज्ञापन नरेश खोसला ने दिया।

भिलाई विद्यालय एलुमनी की नई कार्यकारिणी घोषित

भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 एलुमनी की नई कार्यकारिणी की घोषित की गई जिसमें संरक्षक नरेश ग्रोवर के प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें चेयरमैन नेतराम अग्रवाल प्रेसिडेंट नरेश खोसला वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र नायडू सुरेंद्र सिंह कैंबो महासचिव आर एस कनौजिया बनाए गए चुनाव प्रक्रिया दिल्ली से आए मुख्य संरक्षक अजय गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

एनईपी का मकसद शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
रायपुर साहित्य उत्सव में शामिल हुई पत्रकार रुबिका लियाकत, बोलीं- जब हम मिट्टी में मिल रहे हो तो ये मिट्टी भी रोये इस धरती की
पुलिस की हिरासत में मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता
Big News : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में लगे एलईडी में अचानक चलने लगा पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप… एजेंसी ब्लैक लिस्टेड
बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में एरी सिल्क के उत्पादन से किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही जीवन स्तर में होगा सुधार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीएम बघेल ने 159 करोड रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
Next Article Mayawati's big announcement on her 65th birthday BSP कर्मियों के बोनस पर प्रबंधन अड़ा, 22 हजार का प्रस्ताव यूनियनों ने ये कहकर ठुकरा दिया…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?