ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती… महापौर नीरज पाल एवं एमआईसी सदस्यो ने की पूजा अर्चना, सुख और समृद्धि के लिए की कामना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती… महापौर नीरज पाल एवं एमआईसी सदस्यो ने की पूजा अर्चना, सुख और समृद्धि के लिए की कामना

By @dmin
Published: September 18, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम के वाहन शाखा में आज धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। महापौर नीरज पाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शहर के सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दरमियान महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, वाहन शाखा के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा भी की।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिक निगम भिलाई के वाहन शाखा में विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा अर्चना के पश्चात यज्ञ किया गया। विगत 2 दिनों से निगम के वाहन शाखा में विश्वकर्मा जयंती की तैयारियां की जा रही थी। वाहन शाखा में बड़ी संख्या में वाहन रखे जाते हैं और यहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हेतु वाहन को रवाना किया जाता है। विश्वकर्मा जयंती के एक दिन पूर्व से वाहनों तथा औजारों की धुलाई की गई थी। निगम के लगभग 2000 परिवार तथा जनप्रतिनिधियों के लिए महाभोग प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

पूजा के बाद सभी ने महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के दौरान विशेष तौर पर सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, चंद्रशेखर गवई, आदित्य सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी, योगेश साहू एवं अन्य पार्षद गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशेष तैयारी वाहन शाखा में प्रभारी अधिकारी वेशराम सिन्हा एवं विष्णु चंद्राकर तथा शरद दुबे ने की थी। निगम के अधिकारियों में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा विशेष तौर पर मौजूद रहे। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दिनभर निगम परिवार के लोगों तथा जनप्रतिनिधियों का आना जाना-लगा रहा। वाहन शाखा के अलावा निगम के उद्यान विभाग, समस्त जोन कार्यालय एवं अन्य विभागों में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। वाहन शाखा के अधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। विश्वकर्मा जी की पूजा को लेकर निगम परिवार ने वाहन शाखा में अपनी परंपरा बरकरार रखी है।

शेन वॉटसन ने संन्यास लेने के बाद इस अंदाज में CSK के सभी फैन्स को कहा शुक्रिया, देखें VIDEO
आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, जांजगीर चांपा में होगी आमसभा, लोकसभा चुनाव का शंखनाद
आरबीआई की आम नागरिकों से अपील…. अनधिकृत डिजिटल प्लेटफार्म और मोबाइल एप की धोखाधड़ी से रहें सचेत
छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक दिन में हुई रिकार्ड मौते….. पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों ने तोड़ा दम…..15563 नए कोरोना मरीज मिले
रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में लेड़ी डॉन दबंगई : शहर में तो छोड़िए जेल में भी दिखा रही है तेवर, महिला जेल प्रहरी का तोड़ दिया हाथ
Next Article इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत हमर भिलाई की टीम ने निकाली स्वच्छता रैली… शहर को कचरा मुक्त बनाने ली शपथ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?