ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्ष वैद्य ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी अहम मांगें
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दक्ष वैद्य ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी अहम मांगें

By Om Prakash Verma Published November 6, 2024
Share
दक्ष वैद्य ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी अहम मांगें
दक्ष वैद्य ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी अहम मांगें
SHARE

बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव एवं देशभक्ति का जज्बा पैदा करने की शिक्षा दी जानी की मांग
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की एवं अहम मांगें उनके समक्ष रखी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का स्वागत करने के बाद युवा नेता दक्ष वैद्य ने प्रदेश के बच्चों और महिलाओं के हित में मंत्री से सार्थक चर्चा की। भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के अंदर भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव एवं देशभक्ति का जज्बा पैदा करने की शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि ये बच्चे आगे चलकर पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहें और देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए तत्पर रहें।

दक्ष वैद्य ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्च गुणवत्ता वाले हाईजेनिक फूड वितरण कराने का आग्रह मंत्री सुश्री राजवाड़े से करते हुए कहा कि इससे आंगनबाड़ी पहुंचने वाले बच्चे तो कुशाग्र बुद्धि तथा मजबूत शरीर वाले बनेंगे ही, उन गर्भवती माताओं और उनके गर्भस्थ शिशु की भी पोषण शक्ति बढ़ेगी जो आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत होती हैं और जिन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से पोषक आहार दिया जाता है। दक्ष वैद्य ने बाल न्यायालय एवं बाल संरक्षण गृह, किशोरी शक्ति योजना व बच्चों तथा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इन योजनाओं के बारे में अभी भी ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं है।दक्ष ने दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) के जरिए अनाथ, परित्यक्त और आत्मसमर्पण करने वाले बच्चों को गोद लेने से जुड़े काम पर भी जोर दिया।

गुम हुए बच्चों की जानकारी पुलिस थानों में ऑनलाइन करने का सुझाव देते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कहा कि आपका यह प्रयास परिवारों को लापता बच्चों को खोजने में मदद कर सकता है। लोगों को बस लिंक पर जाकर प्रदेश, जिला और वह पुलिस थाना खोजना होगा, जहां वे लापता बच्चे के बारे में जानकारी देना चाहते हैं। इस फार्मेट में गुमशुदा बच्चे और जानकारी देने वाले नागरिक का ब्योरा भी दिया जाना चाहिए। विभिन्न भागों में लापता और दुर्बल बच्चों को ट्रैक करने की तकनीक अपनाने पर की मांग भी दक्ष वैद्य ने रखी। दक्ष ने बताया कि खोया-पाया पोर्टल माता-पिता को उनके लापता बच्चे का ब्यौरा रजिस्टर और ऑनलाइन रिपोर्ट करने के लिए मदद करता है। खोए और पाए बच्चों से संबंधित जानकारी के लिए एक डैशबोर्ड भी उपलब्ध है, जिसकी मदद लेने के लिए जन सामान्य को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए,दक्ष ने मंत्री राजवाड़े

एकीकृत बाल विकास योजना के अंतर्गत तीव्र सूचना प्रणाली तैयार की गई है,जिसमें रजिस्टरों के नए फॉरमेट तथा मासिक प्रगति रिपोर्ट (एमपीआर) तथा वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (एएसआर) की रिपोर्टिंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बाल विकास परियोजना अधिकारी स्तर पर निर्धारित की गई है। इसका भी पालन सुनिश्चित करवाया जाए। दक्ष ने महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के कौशल में वृद्धि के लिए हर ग्राम पंचायत में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने का आग्रह भी महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से किया।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Om Prakash Verma November 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सास-बहू के झगड़े में कूदा पोता, दादी को क्रिकेट के बैट और चप्पलों से पीटा… रायपुर की घटना सास-बहू के झगड़े में कूदा पोता, दादी को क्रिकेट के बैट और चप्पलों से पीटा… रायपुर की घटना
Next Article shreekanchanpath 23 # 06 November 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?