ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में फैशन शो को लेकर हंगामा, सालासर बालाजी मंदिर के भवन में आयोजन पर बजरंगियों ने जताया विरोध, एफआईआर की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राजधानी में फैशन शो को लेकर हंगामा, सालासर बालाजी मंदिर के भवन में आयोजन पर बजरंगियों ने जताया विरोध, एफआईआर की मांग

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
विरोध के बाद बजरंगियों से माफी मांगते आयोजक
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार का सालासार बालाजी मंदिर भवन में फैशन शो को लेकर भारी हंगामा हुआ। मंदिर के भवन में आयोजन होने से बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर विरोध जताया। बजरंग दल के पदाधिकारियो का कहना था कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बजरंग दल के विरोध के बाद कार्यक्रम को बंद कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के फुंडहर क्षेत्र में स्थित सालासर बालाजी मंदिर में आज फैशन शो का आयोजन किया गया था। इस फैशन शो में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया था। फैशन शो की जानकारी जैसे ही बजरंग दल के लोगों को पता चली उसके साथ ही विरोध शुरू हो गया। बजरंग दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पहुंचे और शो का विरोध किया। हालांकि तब शो पूरा हो चुका था।

तेलीबांधा थाने में दिया ज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बजरंग दल के रवि वाधवानी ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर तेलीबांधा थाने में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले में तेलीबांधा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस मामले में रवि वाधवानी ने कहा है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर ऐसी फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पूरा आयोजन अमित अग्रवाल नाम के शख्स द्वारा किया गया था और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इधर इस मामले में सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि सालासर बालाजी मंदिर में नहीं बल्कि समाज के भवन में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मामले में बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: एम्स रायपुर में ओपीडी और ओटी सेवाएं अगले आदेश तक बंद
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश: कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन… केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में शासकीय योजनाओं की स्थिति देखी
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 13,203 नए मामले, 131 की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BREAKING NEWS : छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन सस्पेंड… जानिए एसपी ने क्यों की यह कार्रवाई
Next Article अग्रसेन जयंती समारोह की सजावट के लिए गुब्बारे फुला रहा था शख्स, अचानक हुआ ब्लास्ट और शरीर से अलग हाे गया एक पैर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?