ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खत्म हुआ 70 साल का इंतजार, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े चीते, कैमरे से फोटो किया क्लिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsNationalNews

खत्म हुआ 70 साल का इंतजार, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े चीते, कैमरे से फोटो किया क्लिक

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
खत्म हुआ 70 साल का इंतजार, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े चीते, कैमरे से फोटो किया क्लिक
SHARE

भोपाल. भारत के जंगलों में चीतों का 70 साल का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। नामीबिया से लाए गए 8 चीतों ने देश की सरजमीं पर पहला कदम रखा। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर 3 चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। रिकॉर्डेड भाषण में पीएम मोदी ने चीते भेजने के लिए नामीबिया का आभार माना।

ताली बजाकर किया चीतों का स्वागत
कूनो में प्रधानमंत्री के लिए 10 फीट ऊंचा प्लेटफॉर्मनुमा मंच बनाया गया था। इसी मंच के नीचे पिंजरे में चीते थे। पीएम ने लीवर के जरिए बॉक्स को खोला। चीते बाहर आते ही अनजान जगह में सहमे हुए दिखे। सहमते कदमों के साथ इधर-उधर नजरें घुमाईं और चहलकदमी करने लगे। लंबे सफर की थकान चीतों पर साफ दिख रही थी। चीतों के बाहर आते ही पीएम मोदी ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। मोदी ने कुछ फोटो भी क्लिक किए। 500 मीटर चलकर मोदी मंच पर पहुंचे थे। उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे।

पीएम ने की अपील चीतों को दें सहयोग
पीएम मोदी ने चीता मित्रों से कहा-कूनो में चीता फिर से दौड़ेगा तो यहां बायोडायवर्सिटी बढ़ेगी। यहां विकास की संभावनाएं जन्म लेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि अभी धैर्य रखें, चीतों को देखने नहीं आएं। ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। इस क्षेत्र से अनजान हैं। कूनो को ये अपना घर बना पाएं, इसके लिए इनको सहयोग देना है।

श्री रामलला दर्शन योजना: हर सप्ताह छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम, विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से
बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित…. अब तक 1700 बत्तखों की मौत… यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर
भिलाई में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षित व्यवस्था के लिए विधायक रिकेश ने प्रशासनिक और पुलिस टीम को दी बधाई
Gustakhi Maaf: मैम! मे आई गो टू टॉयलेट?
क्वॉड की अगली बैठक में चीन की ‘दुखती रग’ पर होगी चर्चा, भारत भी है अहम सदस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निलंबित IPS मुकेश गुप्ता को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, रिटायरमेंट के 14 दिन पहले इस आदेश को किया निरस्त
Next Article जो काम चुनौती सा दिखने लगे, उसी को पूरा करने में जीवन की असली जीत है: दुलकर सलमान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?