ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के बचाव को लेकर निगम की सख्ती… आयुक्त भी उतरे सड़क पर…. मास्क नहीं लगाने वालों से रोक-रोक कर लिया गया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना के बचाव को लेकर निगम की सख्ती… आयुक्त भी उतरे सड़क पर…. मास्क नहीं लगाने वालों से रोक-रोक कर लिया गया जुर्माना

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
The corporation's strictness regarding the rescue of Corona
The corporation's strictness regarding the rescue of Corona
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों से निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी की मौजूदगी में जुर्माना लिया गया। सुबह 6 बजे निगम की टीम ने अकाश गंगा क्षेत्र से कार्रवाई प्रारंभ की। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्वयं उपस्थित रहकर मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्यवाही कराई। आयुक्त के नेतृत्व में अकाश गंगा, सुपेला चौक, गदा चौक, पावर हाउस चौक एवं नंदनी रोड में मास्क चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किया गया।
बढ़ते कोरोना मरीज के मद्देनजर मास्क नहीं लगाने वालों पर निगम क्षेत्र में सघन रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार शाम तक 550 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 53950 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। 3 दिन में नगर निगम भिलाई ने मास्क नहीं लगाने वालों से लगभग डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूल कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
जुर्माना देने पैसा नहीं होने पर कराया गया उठक
बैठक मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है परंतु कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे लोग भी मिले जिनके पास जुर्माना की राशि देने के लिए पैसे नहीं थे उन्हें दंड स्वरूप उठक-बैठक करवाया गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया। सघन मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुछ लोगों ने मास्क तो लगाया था परंतु नाक और मुंह ढका हुआ नहीं था जिन्हें ठीक तरीके से मास्क लगाने की हिदायत दी गई। उन्हें समझाइश दी गई कि मास्क ऐसे लगाएं कि नाक और मुंह पूरी तरीके से ढका रहे अन्यथा मास्क लगाने का कोई अर्थ नहीं होगा। उसके बाद लोगों ने ठीक तरीके से मास्क लगाया तब उन्हें जाने दिया गया।
जुर्माना लेकर निगम ने वितरित किया मास्क
मास्क चेकिंग अभियान के दौरान मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना लिया जा रहा है साथ ही जिन लोगों के पास मुंह एवं नाक को ढकने के लिए कुछ भी नहीं था उन्हें निगम आयुक्त के निर्देश पर स्पॉट में ही मास्क दिया गया। मास्क लगाने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। कार्यवाही के दौरान ऐसे 232 लोगों को मास्क का वितरण किया गया। यहीं नहीं चौक चौराहों पर निगम की टीम मुस्तैद होकर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखते हुए मॉस्क नहीं लगाए लोगों के वाहनों को रुकवाकर कार्रवाई कर रही है। दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों पर सवारी एवं वाहन चालक ने मास्क लगाया है कि नहीं इसकी जांच कर मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
दुकानों का सघन निरीक्षण
प्रमुख बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। दुकानदार एवं ग्राहक द्वारा मास्क लगाया गया है या नहीं इसकी चेकिंग की जा रही है। दुकान मालिकों को मास्क लगाने स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं तथा आने वाले ग्राहक अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं तभी सामग्री दी जाए इसकी समझाइश दी जा रही है। सोमवार को नंदनी रोड, पावर हाउस चौक, सुपेला चौक, अकाश गंगा, गदा चौक, छावनी चौक, कोहका, जुनवानी, सिविक सेंटर, अवंती बाई चौक, आकाशगंगा, राजेंद्र प्रसाद चौक, इंदिरा चौक रामनगर, पावर हाउस स्थित सब्जी मार्केट एवं व्यवसायिक परिसर, नेहरू नगर चौक, श्री राम चौक, बोरिया मार्केट, सूर्या मॉल चौक, चंद्रा मौर्या चौक, परदेसी चौक में आज अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना लिया गया।
दोबारा मास्क पहने नहीं मिले तो होगी एफआईआर
दोबारा मास्क नहीं पहने मिले तो सीधे एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी। मास्क पर जुर्माना लेने के बाद नाम सहित सूचीबद्ध किया जा रहा है। अगर एक व्यक्ति दोबारा मास्क नहीं लगाए हुए मिला तो कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। मास्क लगाने की अनिवार्यता को देखते हुए बार-बार मुनादी के माध्यम से अपील की जा रही है। कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों पर भिलाई निगम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

नईदिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिले भाजयुमो नेता अतुल पर्वत…. बधाई देते हुए कही यह बात
जशपुर में रोड नेटवर्क होगा मजबूत, सीएम साय की पहल पर मिली 41.81 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
देश का इकलौता राज्य छत्तीसगढ़ जहां समर्थन मूल्य  पर खरीदा जा रहा मिलेट्स
सिद्धारमैया या शिवकुमार, कर्नाटक का सीएम कौन? पार्टी मीटिंग से पहले क्या बोले ये कांग्रेस सांसद
15 साल तक कुंभकर्णी नींद में सोए रहे… अब विकास कार्यों की सौगात मिली तो भाजपा नेता बौखलाहट में कर रहे विरोध की राजनीति – वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The corporation's strictness regarding the rescue of Corona कोरोना के बचाव को लेकर निगम की सख्ती… आयुक्त भी उतरे सड़क पर…. मास्क नहीं लगाने वालों से रोक-रोक कर लिया गया जुर्माना
Next Article International Junior Tennis Tournament Begins in Bhilai अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भिलाई में आगाज…. राज्यपाल उईके ने थामी टेनिस की रैकेट… लगाया शॉट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?