ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन सुरक्षा कर्मी निलंबित, उच्च स्तरीय जांच जारी: शाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

तीन सुरक्षा कर्मी निलंबित, उच्च स्तरीय जांच जारी: शाह

By @dmin
Published: December 4, 2019
Share
SHARE

प्रियंका गांधी की सुरक्षा सेंध मामला
नई दिल्ली।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सुरक्षा घेरे में सेंध के मामले में तीन सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।शाह ने उच्च सदन में विशेष सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए बताया कि 25 नवंबर को प्रियंका गांधी की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा अधिकारियों को यह जानकारी मिली थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी काली सफारी में उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त राहुल गांधी और प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा के वाहनों की आवश्यक जांच आम तौर पर नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह एक संयोग ही था कि उसी वक्त मेरठ की कांग्रेस की एक महिला नेता चार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ काली सफारी में प्रियंका के आवास पर पहुंच गयीं और सुरक्षा कर्मियों ने राहुल गांधी का वाहन समझकर उनके वाहन की जांच नहीं की। उन्होंने कहा कि इन लोगों का काले रंग के सफारी वाहन में वहां पहुंचना महज एक संयोग था। गृह मंत्री ने कहा कि इस संयोग के बावजूद प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच चल रही है। विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद सहित कुछ सदस्यों ने प्रियंका की सुरक्षा घेरे में सेंध लगाये जाने पर गहरी चिंता जताते हुए इस बारे में सरकार से कई सवाल पूछे थे। इन सवालों की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा का मामला काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा से जुड़े इस अति महत्वपूर्ण मामले को संसद में उठाने या मीडिया में जाने के बजाय उन्हें, सीआरपीएफ या कांग्रेस नेता की सुरक्षा पर निगरानी रख रहे आईजी स्तर के अधिकारी को पत्र लिखकर उन्हें इस बात की सूचना देते।
बौखलाए वाड्रा ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इसे लेकर उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। उन्होंने लिखा कि यह प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने को लेकर है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है। उन्होंने आगे लिखा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ध् दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह के समाज बनते जा रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्ष सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़को पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं? उन्होंने प्रियंका की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कहा, श्यह सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। एसपीजी को नहीं हटाया जाना चाहिए था।
००

सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोइंग निवासी बहादुर सिदार के घर षडरस सब्जी के साथ लिया भोजन का स्वाद
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना : संवर रहे छत्तीसगढ़ के स्कूल, शिक्षा विभाग के पोर्टल में 29 हजार 158 भवनों का इस्टीमेट अपलोड
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज
आधार बेस अटेडेंस पर फोकस, पहले आने वालों की होगी प्रशंसा… लेट आने पर होगी कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 32 हज़ार टन प्याज सड़ गया, लोग 120 रुपये किलो खरीद रहे: रागेश
Next Article बैठक रूम के ये 10 टिप्स नहीं अपनाएं तो होगा नुकसान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?