ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ… मुुंह मीठा किया सम्मान… विधायक देवेन्द्र यादव भी रहे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नए साल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ… मुुंह मीठा किया सम्मान… विधायक देवेन्द्र यादव भी रहे मौजूद

By @dmin
Published: January 1, 2021
Share
On the first year of Chief Minister Baghel and Home Minister
On the first year of Chief Minister Baghel and Home Minister
SHARE

भिलाई। रिसाली के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव भी मौजूद रहे और श्रमवीरों का मुंह मीठा कराते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूं। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोडऩे वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं।
श्रमिक कल्याण के लिए किए जा रहे कई कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है। इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है। नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते। देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए। अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं। इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए।
नववर्ष की शुरुआत श्रमवीरों के साथ शुभ है
इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है। उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है। संस्कृति को सहेजना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ। श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं। हम सबको बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर श्री देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त श्री टीसी महावर, आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित: बिना लिखित परीक्षा के जारी हुआ रिजल्ट…. 97 फीसदी बच्चों को मिला फस्र्ट डिवीजन… 100 फीसदी परीक्षा परिणाम
जुआरियों की महफिल पर पुलिस का दबिश, 26 बाइक, एक कार सहित 2.55 लाख जब्त
जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 की मौत और 9 घायल, चार लाख मुआवजे का ऐलान
दारू पार्टी पर महिला विधायक बोलीं: ‘थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं’
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल पर अच्छी खबर: देश में दम तोड़ रहा है कोरोना…. 6 महीने में सबसे कम केस
Next Article On the first year of Chief Minister Baghel and Home Minister नए साल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ… मुुंह मीठा किया सम्मान… विधायक देवेन्द्र यादव भी रहे मौजूद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?