ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: भीषण सड़क हादसा, यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकराई, 7 लोगों की मौत, CM ने जताया दु:ख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeRaipur

Breaking: भीषण सड़क हादसा, यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकराई, 7 लोगों की मौत, CM ने जताया दु:ख

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर. एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। इस भीषण सड़क हादसे (Road accident in CG) में सात यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सोमवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से रेणुकूट जा रही बस सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। कोरबा में तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।

गहरी नींद में सो रहे थे सभी यात्री
जानकारी के मुताबिक, रॉयल्स ट्रांसपोर्ट की लग्जरी बस स्लीपर कोच देर रात रायपुर से रेणुकूट के लिए निकली थी। पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे बस कोरबा के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची थी कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसा जब हुआ तब बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। जिसके कारण घटना स्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई।

सीएम जताया दु:ख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवारजनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। सीएम बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Breaking News : भिलाई में ठगी की दुकान, कॉल सेंटर में बैठकर यूएसए व कनाडा में सायबर ठगी, दो युवतियों सहित 9 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक…. औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रस्ताव को मिली अनुमति
कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने चखा रीपा में तैयार मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का स्वाद
अखिल भारतीय उड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने जेएम तांडी, समाज की बैठक में लिया गया निर्णय
मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग- सेंट्रल एवेन्यू में भयानक हादसा, गणपति को ले जा रहे ट्रेलर में जा घुसी कार, दो की मौत,
Next Article चुनाव से पहले CG भाजपा में बड़ा फेरबदल, पुराने चेहरों से किनारा, युवाओं को दिया मौका, जानिए किसे मिली संगठन में जगह चुनाव से पहले CG भाजपा में बड़ा फेरबदल, पुराने चेहरों से किनारा, युवाओं को दिया मौका, जानिए किसे मिली संगठन में जगह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?